हांगझू । अंकिता भक्त, भजन कौर और सिमरनजीत कौर की भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में देश का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को वियतनाम को हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
इससे पहले, भारतीय टीम को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से 6-2 से हार मिली थी, जिसने इस वर्ग में पिछले छह खिताब जीते थे। इसके बाद, भारत को वियतनाम के साथ कांस्य पदक मैच खेलना था। कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने वियतनाम को 6-2 से हराया। अब भारत के पास हांगझू में तीरंदाजी में कुल चार पदक हो गए हैं, जिनमें से तीन स्वर्ण हैं।
VIETNAME
हनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई में एक भीषण हादसा हो गया। राजधानी में एक नौ मंजिला इमारत में आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। इमारत से निकाले गए 70 लोगों में से 54 को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीती रात 11 बजकर 50 मिनट पर हनोई के थान जुआन क्षेत्र की एक बहुमंजिली इमारत तेज आग की चपेट में आई। बताया गया कि आग इमारत के पार्किंग फ्लोर में लगी और बाद में आग बहुत तेजी से पूरी इमारत में फैल गयी। आधी रात के समय जब आग लगी, उस समय अधिकांश लोग सो रहे थे। अचानक आग लगने से चीख पुकार मच गयी और लोगों को बचना मुश्किल हो गया। आग लगने के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मिलाकर मृतक संख्या 50 के ऊपर पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है।
मौके पर पहुंचे बचाव दल ने काम करना शुरू किया, किन्तु बचाव कार्य करने में भी समस्या आ रही है। दरअसल यह इमारत एक संकरी गली में है, इसलिए वहां दमकल गाड़ियां पहुंचने में भी समस्या हो रही थी। हालात ये हो गए कि दमकल की गाड़ियों को 300 से 400 मीटर यानी 985 से 1,315 फीट दूर पार्क करना पड़ा। ऐसे में बचाव अभियान चलाना कठिन हो गया। आग इतनी भयावह थी कि आसपास दहशत का वातावरण बन गया। कई किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी जा सकती थीं।
जिस इमारत में आग लगी, उसमें 45 परिवार रहते थे। आग की चपेट में हर परिवार आया और वे भाग भी न सके। 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनी इस नौ मंजिल ऊंची इमारत में 150 लोग रहते हैं। खासे प्रयास कर बचाव दल ने 70 लोगों को इमारत से निकाला, जिनमें से 54 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से अधिकांश की हालत गंभीर बताई गई है। बचाव दल अब भी जिंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्हें सोते समय धुएं का अहसास हुआ। उन्होंने जब बाहर देखा तो पता चला कि आग लगी है। आनन-फानन में रस्सी का इस्तेमाल कर परिवार के लोगों को नीचे उतारा, फिर भी सबको नहीं बचाया जा सका। एक अन्य ने कहा कि पांचवीं और छठी मंजिल पर आग की लपटों को जलते हुए देखा। लोग मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
हनोई । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी दो दिवसीय वियतनाम यात्रा के संदर्भ में कहा है कि इसका मकसद चीन के साथ शीत युद्ध शुरू करना या टकराव बढ़ाना कतई नहीं है। इस यात्रा का लक्ष्य वियतनाम और अन्य एशियाई देशों के साथ अमेरिकी संबंध बनाकर दुनिया भर में स्थिरता प्रदान करना है।
भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर रविवार को वियतनाम पहुंचे बाइडन ने यह बात शाम को यहां संवाददाता सम्मेलन में कही। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस संवाददाता सम्मेलन को खासी तरजीह दी गई है।
बाइडन ने कहा है कि हमारे पास स्थिरता बनाए रखने के लिए दुनिया भर में गठबंधनों को मजबूत करने का अवसर है। उनकी यह यात्रा चीन को नियंत्रित करने के बारे में बिलकुल नहीं है। यह एक स्थिर आधार तैयार करने पर केंद्रित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले हनोई पहुंचने पर बाइडन का जोरदार स्वागत किया गया।
हनोई/बीजिंग । दक्षिण चीन सागर से लगे वियतनाम के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में लगभग एक महीने से संचालित चीनी अनुसंधान जहाज और उसको सुरक्षा देने वाले जहाज को सोमवार को भारी विरोध के बाद वियतनाम की समुद्री सीमा से हटना पड़ा है।
पोत-ट्रैकिंग आंकड़ों के अनुसार, चीनी पोत जियांग यांग होंग 10 ने 7 मई को वियतनाम के ईईजेड में पहुंचा था। इस पोत के जहाजों ने करीब दर्जन भर रूसी कंपनियों द्वारा संचालित गैस और तेल क्षेत्रों को पार किया। जानकारी के अनुसार आधी रात के आसपास वियतनाम के ईईजेड को छोड़कर चीनी जहाज और उसके दल के आधा दर्जन से अधिक जहाजों ने वापस चीन के हैनान द्वीप की यात्रा शुरू की। जहाजों की आवाजाही के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय ने हैनान की वापसी के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि चीनी अनुसंधान जहाजों के लिए अपने अधिकार क्षेत्र के तहत पानी में सामान्य अनुसंधान गतिविधियों को करना वैध और कानूनी है, और अन्य देशों के विशेष आर्थिक क्षेत्रों में प्रवेश करने के बारे में ऐसा कोई मुद्दा नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत, ईईजेड के माध्यम से जाने की अनुमति है, लेकिन अनधिकृत सर्वेक्षण की अनुमति नहीं है। जहाजों को विदेशी दक्षिण चीन सागर में चीन के संचालन लंबे समय से इस क्षेत्र के देशों के लिए समस्या का कारण रहा है।
25 मई को सार्वजनिक विरोध में, वियतनाम की सरकार ने वरिष्ठ रूसी अधिकारी दिमित्री मेदवेदेव द्वारा हनोई की यात्रा के बाद चीनी अनुसंधान जहाज और उसके अनुरक्षण से देश के ईईजेड को छोड़ने का आग्रह किया था। इस घटना के बीच वाशिंगटन और बीजिंग के बीच हाल की घटना के बाद बढ़ते आक्रोश को देखा जा सकता है।