मुंबई। वरुण धवन एक्टिंग के साथ-साथ अपने शरारती स्वभाव के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। वरुण ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह तरह-तरह की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। अब वरुण की नई पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है।
वरुण जल्द ही पापा बनने वाले हैं। वरुण की पत्नी नताशा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वरुण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। वरुण ने इंस्टाग्राम पर नताशा और अपनी एक तस्वीर शेयर की है। वरुण उनके बेबी बंप को किस कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “नताशा प्रेग्नेंट हैं, हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।” वरुण का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट कर दोनों को बधाई दी है।
वरुण और नताशा 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंध गए। यह शादी अलीबाग के द मेंशन रिजॉर्ट में सिर्फ 50 लोगों की मौजूदगी में हुई। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं। शादी से पहले दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में थे। वरुण ने अपने करियर की शुरुआत में नताशा और अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था लेकिन दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। अब शादी के तीन साल बाद दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं।
वरुण धवन के काम की बात करें तो पिछले साल उनकी फिल्म ‘बवाल’ रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। अब वरुण की ‘बेबी जॉन’ फिल्म पर्दे पर आने वाली है और फिल्म ‘सिटाडेल’ में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि वह ‘स्त्री-2’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।
VARUN DHAVAN
‘मुंबई। बवाल’ की बहुप्रतीक्षित रिलीज अब बेहद करीब है और इसी के साथ दर्शकों के बीच उत्साह का लेवल भी काफी हाई है। ऐसे में हाल में मुंबई में हुई फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद फिल्म के लिए फैन्स का प्यार देखते ही बन रहा है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया और फिल्म पर जी भर अपना प्यार लुटाया।
इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने एक स्पेशल फैन स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिसमें कई तरह के फैंस की भीड़ देखने को मिली। इस इवेंट को फिल्म की लीड जोड़ी वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ बवाल की टीम ने भी अपनी मौजूदगी से यादगार बना दिया।
इस इवेंट का मौहल भी फुल ऑफ एक्साइटमेंट था क्योंकि फैन्स को बहुप्रतीक्षित फिल्म देखने के अवसर का बेसब्री से इंतजार था। इवेंट के आखिर में फैन्स ने तालियों के साथ स्टैंडिंग ओवेशन दी।
बहुप्रशंसित, दूरदर्शी नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर बवाल साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की अर्थस्काई पिक्चर्स के सहयोग से एक टाइमलेस लव स्टोरी है। ‘बवाल’ का प्रीमियर 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर होगा।