मुंबई। सतीश कौशिक के यूं चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। इसी बीच उनकी बेटी वंशिका ने सतीश कौशिक के निधन के बाद एक पोस्ट किया है। वंशिका ने पापा संग एक पुरानी फोटो शेयर की है और साथ में एक दिल वाला इमोजी बनाया है।
ये फोटो देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट कर लिखा है- आप के पापा हमेशा आपके साथ रहेंगे। वो आप से प्यार करते थे और हमेशा करेंगे। भगवान आपका और आपके परिवार के भला करें।
दूसरे फैन ने कमेंट कर लिखा है- गुड बाय कैंलेडर… आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।
पापा सतीश कौशिक संग वंशिका का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
जिस उम्र में लोग दादा या नाना बनते हैं, उस उम्र में मैं पिता बने – सतीश कौशिक
वंशिका अपने पापा जैसी ही चुलबुली और खुशमिजाज हैं। एक बार सतीश कौशिक ने इंटरव्यू में बताया था कि 57 साल की उम्र में पिता बनना उनके लिए काफी चैलेंजिंग था। जिस उम्र में अक्सर लोग दादा या नाना बन जाते हैं, उस उम्र में मैं पिता बना।
बेटे की मौत के बाद सरोगेसी से बेटी का हुआ जन्म
सतीश कौशिक को 1994 में शशि कौशिक से एक बेटा हुआ था जो दो साल की उम्र में साल 1996 में ही गुजर गया। उनके बेटे शानू की मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। इसके काफी समय बाद कौशिक के घर में खुशियां आ पाईं। उनके घर 15 जुलाई 2012 को बेटी वंशिका का जन्म सरोगेसी से हुआ था। उस वक्त सतीश 57 साल के थे। उनके घर में यह खुशी बेटे शानू की मौत के 16 साल बाद आई थी। सतीश ने बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा करते हुए अपने बयान में कहा था, ‘यह एक बच्चे के लिए हमारे लंबे और दर्दनाक इंतजार का अंत है।’
मालूम हो अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। वे दिल्ली में होली के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अचानक हुई मौत के बाद दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। उनकी पार्थिव देह मुंबई स्थित उनके घर लाई गई थी, जहां से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई थी। इसके बाद वर्सोवा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ।
vanshika kaushik
मुंबई। अचानक मौत की गोद में सो गए दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक को लोग बहुत मार्मिक शब्दों में सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका कौशिक हैं। सतीश कौशिक के दोस्त और प्रोड्यूसर रूमी जाफरी ने कहा है- ”जैसे ही मैंने सतीश की मौत की खबर सुनी, मैं और मेरी पत्नी उनके घर पहुंचे। मेरी पत्नी और सतीश की बेटी का बहुत करीबी रिश्ता है। जब हम वहां पहुंचे तो वंशिका मेरी पत्नी की गोद में आ कर बैठ गई। हमें सतीश की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा था। सतीश ने हमें अपनी भविष्य की प्लानिंग के बारे में भी बताया था। उन्हें बहुत कुछ करना था। अनुपम खेर के बर्थडे के मौके पर हम दोनों ने साथ में डिनर किया था। सतीश और मैं 30 साल से भी ज्यादा समय से अच्छे दोस्त थे।”
जाफरी ने कहा कौशिक ने अपनी बेटी के लिए कई सपने देखे थे। सतीश अपनी बेटी को सैटल होते देखना चाहते थे। उनकी बेटी के लिए भविष्य की कई प्लानिंग थीं। लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था।