लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा और नवनिर्मित राम मंदिर पर बधाई प्रस्ताव का विरोध करने वाले विपक्षी दल सपा और उसके विधायकों के विरुद्ध मंगलवार को सदन से लेकर सोशल मीडिया तक उबाल देखने को मिला। सदन में सरकार ने सपा के राम विरोधी चेहरे को उजागर किया तो सोशल मीडिया पर खूब भर्त्सना की।
देर शाम तक एक्स पर ट्रेंड करता रहा #रामद्रोही_सपा, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स ने सपा के विधायकों को रामद्रोही करार दिया और देखते ही देखते #रामद्रोही सपा ट्रेंड करने लगा। देर शाम तक यह हैशटैग एक्स के टॉप ट्रेंड्स में शुमार रहा और लोगों ने भगवान राम का विरोध करने वाले सपा विधायकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
विधानसभा में राम मंदिर के बधाई प्रस्ताव पर 14 सपा विधायकों ने किया विरोध
दरअसल, संसदीय कार्य मंत्री ने श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई का प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में हाथ उठाने को कहा। प्रश्न प्रस्तुत करने पर अधिकांश सदस्यों ने अपने हाथ उठाए। इसमें विपक्ष की ओर से बसपा के उमाशंकर सिंह ने प्रस्ताव का समर्थन किया। विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल एवं कांग्रेस के किसी सदस्य ने समर्थन में हाथ नहीं उठायाए जबकि विपक्ष के सदस्यों ने अपने हाथ उठाए। वहीं सोशल मीडिया पर सपा की हरकत से नाराज रामभक्तों का गुस्सा फूट पड़ा।
सोशल मीडिया यूजर्स ने सपा विधायकों को बताया निर्लज्ज, बोले- लोस चुनाव में सिखाएंगे सबक
सदन में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राम और राम मंदिर के विरोध पर सपा को खरी-खोटी सुनाई। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामान्य यूजर्स ने भी सपा विधायकों को आड़े हाथ लिया। यूजर्स ने सपा के विधायकों को निर्लज्ज बताते हुए चुनावों में उन्हें सबक सिखाने की अपील की। रेखा चौबे नाम की एक यूजर ने लिखा कि समाजवादियों का असली चेहरा सामने आ गया। इनके विधायकों का दुस्साहस देखिए… सदन में राम मंदिर का खुलेआम विरोध करते हैं। जनता जब ऐसे नकली समाजवादियों को सबक सिखाएगी, तब इनके मुखिया कहेंगे कि ईवीएम हैक हो गया। इसी तरह कल्पना श्रीवास्तव ने लिखा- ध्यान से देखिए और सपा के इन विधायकों के नाम याद कर लीजिए जिन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में राम मंदिर पर बधाई प्रस्ताव का विरोध किया। रामभक्त जनता अब इन दलों का बैंड बजाएगी। वहीं मयंक उपाध्याय ने लिखा- जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं तो प्रो. सरिता ने लिखा- सपा के बेशर्म विधायकों को राम मंदिर से इतनी घृणा है कि विरोध करने के लिए निर्लज्जता की सारी सीमा पार कर दी।
सपा के इन विधायकों ने किया राम मंदिर का विरोध
अयोध्या धाम में श्रीरामलला के मंदिर बनाए जाने पर बधाई प्रस्ताव पर सपा के विधायकों ने विरोध किया। इन 14 विधायकों में मनोज कुमार पारस, लालजी वर्मा, जयकिशन साहू, संदीप सिंह, मो. ताहिर खां, डा. संग्राम यादव, महबूब अली, कविंद्र चौधरी, महेंद्र यादव, विजमा यादव, रफीक अंसारी, त्रिभुवन दत्त और आजमगढ़ के अखिलेश का नाम शामिल हैं।
Users
अभिनेता शाहरुख खान की एक झलक पाने या उनसे मिलने के लिए उनके प्रशंसक सचमुच पागल हो जाते हैं। शाहरुख खान भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। ऐसे में हाल ही में वह एक इवेंट के लिए दुबई गए थे। उस वक्त उनसे मिलने के लिए उनके चाहने वालों का तांता लगा रहा। तभी एक फैन उनके करीब आई और उन्हें किस कर दिया।
शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान एक इवेंट में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। उनके वहां पहुंचते ही उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई। एक ने उन्हें गले लगाया, दूसरे ने उन्हें प्रणाम किया, कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इसी दौरान एक महिला वहां आई और शाहरुख खान के गाल पर किस कर लिया। चूंकि शाहरुख खान को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह महिला उन्हें किस करेगी इसलिए शाहरुख भी कंफ्यूज हो गए।
उनका यह वीडियो काफी लोकप्रिय हुआ है। उस महिला की हरकत देखकर शाहरुख खान के फैंस परेशान हैं। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “इस महिला को जेल होनी चाहिए।” एक अन्य ने कहा, “अगर शाहरुख खान की जगह कोई एक्ट्रेस होती और कोई फैन उन्हें ऐसे किस करता तो क्या आप चुप रहते?” एक अन्य ने लिखा, “यह बिल्कुल भी सराहनीय नहीं है। क्या महिला ने शाहरुख खान को किस करने से पहले उनसे इजाजत ली थी? नहीं।” ऐसे में नेटिजेंस सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अब बड़ी हो गई हैं, लेकिन न्यासा को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जाता है। कभी लुक्स, कभी बोल्ड कपड़ों तो कभी बॉलीवुड पार्टियों की वजह से न्यासा लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट के दूसरे दिन कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस मौके पर काजोल और उनकी बेटी न्यासा दोनों को साथ देखा गया। दोनों एक वीडियो चर्चा का वजह बन गया है। काजोल और उनकी बेटी न्यासा दोनों ही इस बार क्रीम कलर के डीप नेक ड्रेस में नजर आईं। दोनों ने पपराजी के सामने पोज भी दिए। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि कई लोगों ने न्यासा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
शुरुआत में न्यासा ने अपनी मां के साथ कुछ पोज दिए। फोटोग्राफर्स ने न्यासा से सोलो फोटोज देने की गुजारिश की। जैसे ही काजोल ने न्यासा से फोटो देने को कहा तो न्यासा चौंक गईं। काजोल ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन न्यासा चली गईं। मीडिया के सामने न्यासा के इस व्यवहार ने काजोल को झकझोर कर रख दिया लेकिन उन्होंने इस स्थिति को शांति से संभाला। अब सोशल मीडिया यूजर्स को न्यासा का यह व्यवहार पसंद नहीं आया। इस पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
एक ने लिखा, ”आज की पीढ़ी को अपने माता-पिता के साथ तस्वीरें लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ”दूसरे ने लिखा, ”ये बच्चे आजकल सबके सामने अपने माता-पिता का अपमान करते हैं। कुछ लोगों ने न्यासा को जमकर ट्रोल किया।
अजय और काजोल की बेटी न्यासा फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। अजय और काजोल यह चुके हैं कि उनकी बेटी न्यासा का बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है लेकिन न्यासा को अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में देखा जाता है। हाल ही में इन पार्टियों में उनका बोल्ड लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया है।
लखनऊ। देव दीपावली पर जहां एक तरफ काशी नगरी लाखों दीयों की रौशनी से जगमग हो रही थी, वहीं इसकी चर्चाएं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी खूब हुई। ट्विटर पर हैशटैग ‘काशी की देव दीपावली’ #KashikiDevDeepawali कई घंटों तक टॉप ट्रेंड में बन रहा। इस दौरान तकरीबन 21 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स तक ये हैशटैग प्रदर्शित हुआ।
वहीं करीब 30 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ देव दीपावली की तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया, जबकि तकरीबन 50 हजार लोगों ने रीट्वीट, लाइक और रिप्लाई के जरिए देव दीपावली को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। साथ ही यूजर्स ने वाराणसी में साल दर साल भव्य होती जा रही देव दीपावली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की जमकर सराहना की। वाराणसी में इस बार कुल 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित किये गये हैं, जिनमें से 10 लाख दीये काशी में गंगा घाटों पर जलाये गये।