वाशिंगटन, । अमेरिका में वाशिंगटन के कैपग्राउंड में जॉर्ज शहर में एक म्यूजिक शो के पास सामूहिक गोलीबारी में कम से कम दो लोग मारे गए और तीन घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। उधर, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में इस सप्ताहांत हिंसा और गोलीबारी में छह लोगों की जान गई।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 8ः30 बजे गोली चलने की सूचना मिली। इसके बाद, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने संदिग्ध का पीछा किया। उसे बाद में हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कहा कि मौके पर पांच लोग लहूलुहान मिले। इनमें से दो ने दम तोड़ दिया।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समूचे अमेरिका में सप्ताहांत की हिंसा और सामूहिक गोलीबारी में पेंसिल्वेनिया राज्य के एक सैनिक सहित कम से कम छह लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। उपनगरीय शिकागो, वाशिंगटन राज्य, पेंसिल्वेनिया, सेंट लुइस, दक्षिणी कैलिफोर्निया और बाल्टीमोर में पिछले कई वर्षों में हत्या की घटनाओं और अन्य तरह की हिंसा में वृद्धि हुई है।
US FIRING
फ्लोरिडा (अमेरिका) । अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा घटना फ्लोरिडा की है। एक 19 वर्षीय हमलावर ने फ्लोरिडा में ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें नौ साल की बच्ची व एक टीवी पत्रकार सहित तीन लोगों की जान चली गयी। फायरिंग में तीन लोग घायल भी हुए हैं ।
जानकारी के मुताबिक अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई दिल दहलाने वाली वारदात में 19 वर्षीय युवक कीथ मेल्विन मूसा ने ओर्नाल्डो में टीवी चैनल में काम करने वाले एक पत्रकार पर हमला किया। गोलीबारी में उक्त पत्रकार के साथ नौ साल की बच्ची और बीस वर्षीय युवती की भी मौत हो गयी। गोलीबारी में एक अन्य पत्रकार और मारी गयी बच्ची की मां सहित तीन लोग घायल हो गए। इन तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने हमलावर कीथ मेल्विन मूसा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास हथियार भी मिले हैं। फिलहाल गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चला है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने कहा कि उनकी संवेदनाएं घटनाक्रम में मारे गए पत्रकार सहित सभी मृतक परिजनों के साथ हैं।
पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) । अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया में शनिवार रात बार में ताबड़ताड़ गोली चलने से 12 लोग लहूलुहान हो गए। यह बार केंसिंग्टन एवेन्यू- ईस्ट एलेघेनी के इलाके में है।
पुलिस ने यह जरूर कहा है कि बार में गोली चली है। कुछ लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल पहुंचाया गया है। मगर पीड़ितों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तक गोलीबारी होने की वजह भी साफ नहीं हो सकी है।
उल्लेखनीय है अमेरिका में गोलीबारी और गैंगवार में खूनखूराबा आम बात है। राष्ट्रपति जो बाइडेन कई बार बंदूक हिंसा पर पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं। वह उदार नियमों को कड़ा करने के पक्ष में हैं। अमेरिका में कोई भी व्यक्ति आसानी से बंदूक खरीद कर पूरे हक के साथ अपने पास रख सकता है।
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्वी राज्य वर्जीनिया के नोरफोक में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि आधी रात के आसपास गोलीबारी की सूचना के बाद अधिकारी जब मौके पर पहुंचे, तो पाया कि चार महिलाओं और तीन पुरुषों को गोली लगने से घायल हुए हैं। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की मौत हो गयी। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और इस संबंध में लोगों से जानकारी मांगी है।