Tuesday
पंचांग – सम्वत् 2079 शाके 1944 (आंग्ल मतानुसार 22 नवम्बर 2022) मंगलवार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष त्रयोदशी प्रातः 7:08 तक, नक्षत्र स्वाती रात्रि 11:00 तक।
अभिजित मुहूर्त – 11:30 से 12:22 तक।
राहु काल – दिन के 02:40 से 04:10 तक रहेगा।
दिशा शूल – उत्तर दिशा (आवश्यक हो तो गुड़ खा कर निकलें)
राशि फल
मेष – व्यापार से हानि सम्भव है।
वृष – जलीय रोग से कष्ट।
मिथुन – पिता या चाचा से मत भेद हो सकता है।
कर्क – पराक्रम वृद्धि होगी, निवेश करें।
सिंह – बड़े भाई या मित्र से सहयोग मिलेगा।
कन्या – अनावश्यक व्यय होगा, बड़े निर्णय न लें।
तुला – बिगड़े काम बनेंगे, निवेश करें।
वृश्चिक – पड़ोसी से सहयोग मिलेगा।
धनु – पराक्रम वृद्धि होगी।
मकर – माता को कष्ट होगा।
कुम्भ – सन्तान से कष्ट सम्भव है, निवेश न करें।
मीन – दूर की यात्रा सम्भव है किन्तु उससे बचें।
विशेष – पंचांग का गणित काशी के पंचांग से एवं राशि फल चन्द्रमा के गोचर पर आधारित है।
पंचांग – सम्वत् 2079 शाके 1944 (आंग्ल मतानुसार 08 अक्टूबर 2022) मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा शाम के 03:53 तक, नक्षत्र भरणी रात्रि के 1: 08 तक।
अभिजित मुहूर्त – 11:30 से 12:22 तक।
राहु काल – दोपहर 02:26 से 03:56 तक रहेगा।
व्रत/पर्व — कार्तिक स्नान दान की पूर्णिमा। खग्रास चन्द्र ग्रहण।
राशिफल
मेष – नयी योजना बनेगी, नया कार्य होने का योग है।
वृष – छोटी यात्रा से लाभ।
मिथुन – नयी ज़िम्मेदारी मिल सकती है।
कर्क – माता से सुख।
सिंह – सद्यः लाभ।
कन्या – शत्रु पराजित होंगे।
तुला – साझे के कार्य से लाभ।
वृश्चिक – वाहन से भय।
धनु – भाग्योदय होगा।
मकर – निवेश न करें, नया कार्य न करें।
कुम्भ – आय बाधित होगी।
मीन – दूर की सकारात्मक यात्रा होगी।
विशेष – पंचांग का गणित काशी के पंचांग से एवं राशिफल चन्द्रमा के गोचर पर आधारित है।
नई दिल्ली। आगामी 8 नवम्बर (17 कार्तिक, शक संवत 1944) को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा। हालांकि ग्रहण की आंशिक एवं पूर्णावस्था का आरम्भ भारत के किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्रोदय के पहले ही प्रारम्भ हो चुकी होगी। भारत में मंगलवार शाम को दिखेगा।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार ग्रहण की पूर्णावस्था एवं आंशिक अवस्था दोनों ही का अंत देश के पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा। देश के बाकी हिस्सों से आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई देगा। ग्रहण दक्षिण अमरीका, उत्तर अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर तथा प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा।
ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2.39 बजे पर प्रारम्भ होगा जिसकी पूर्णाव 3.46 बजे पर प्रारम्भ होगी। ग्रहण की पूर्णावस्था का अंत शाम 5.12 बजे पर होगा तथा आंशिक अवस्था का अंत 6.19 बजे पर होगा।
देश के पूर्वी भाग में स्थित शहरों यथा कोलकाता एवं गुवाहाटी में चंद्रोदय के समय ग्रहण की पूर्णावस्था चल रही होगी। कोलकाता में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 20 मिनट की होगी तथा चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 27 मिनट की होगी। गुवाहाटी में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 38 मिनट की होगी जबकि वहाँ चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगी।
अन्य शहरों दिल्ली, मुम्बई, चेन्नै एवं बंगलुरू में पूर्णावस्था के अंत के उपरांत चंद्रोदय होगा एवं उस समय आंशिक ग्रहण चल रहा होगा तथा उपर्युक्त शहरों में चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि क्रमश: 50 मिनट, 18 मिनट, 40 मिनट एवं 29 मिनट तक की होगी।
भारत में दिखाई देना वाला अगला चंद्र ग्रहण आंशिक होगा और यह अगले साल 28 अक्टूबर को घटित होगा। भारत में पिछला चंद्र ग्रहण 19 नवम्बर 2021 को घटित हुआ था जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण था।
चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन पृथ्वी के सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आने पर घटित होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है, जब चंद्रमा पूर्णतया पृथ्वी की छाया से ढक जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार 08 नवम्बर को खग्रास अर्थात् पूर्ण चन्द्र ग्रहण लगेगा जो लगभग पूरे भारत में दिखेगा। ग्रहण काल लगभग 06 घण्टे का होगा। भारतीय मानक समय के अनुसार इसका आरम्भ दोपहर 01ः32 से हो जायेगा और समाप्ति सायं 07ः27 बजे होगी।
लखनऊ में ग्रहण का स्पर्श सायं 05ः16 पर और मोक्ष 07ः27 बजे का है।
ग्रहण काल को लेकर शास्त्रों में कुछ नियम बताए हैं जैसे-
1. इस अवधि में गर्भवती को सोना मना है।
2. कुछ भी काटना, तोड़ना, मरोड़ना, सूई में धागा डालना या सिलाई करना भी मना होता है।
3. चूल्हे पर कोई काम नहीं करना है। खाना-पीना तो सबके लिए मना होता है।
अधिक से अधिक भजन, पूजन, प्रवचन सुनना और पवित्र पुस्तकें पढ़ना लाभकारी होता है।
ग्रहण के पहले का पका भोजन नहीं करते हैं।
खाने-पीने की वस्तु में तुलसी के पत्ते डाल दें,
किन्तु पत्ते आज ही तोड़ लें या सोमवार को प्रातःकाल तोड़ें।
विशेष सावधानी – अपनी लम्बाई के बराबर लाल धागा ग्रहण लगने से पहले ले कर धागे को घर में ही कहीं सीधा रख दें। ग्रहण के बाद पीपल के नीचे डाल दें।
विभिन्न राशियों के लिए इस चन्द्र ग्रहण का प्रभाव इस प्रकार होगा।
मेष – घात
वृष – धन हानि
मिथुन – लाभ
कर्क – सुख
सिंह – मान हानि
कन्या – अति कष्ट
तुला – स्त्री पीड़ा
वृश्चिक – सुख सम्मान
धनु – चिन्ता
मकर – व्यथा
कुम्भ – श्री प्राप्ति
मीन – आर्थिक क्षति
हानि से बचने के लिए चन्द्रमा के मन्त्र ‘ओम् सोम सोमाय नम’ का एवं अपने इष्ट देव के मन्त्र का अधिक से अधिक जप करना हितकर होगा।
पंचांग – सम्वत् 2079 शाके 1944 (आंग्ल मतानुसार 01 अक्टूबर 2022) मंगलवार कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी रात्रि 01ः09 तक, नक्षत्र उत्तरा षाढ़ा दिन के 07ः15 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त – 11ः30 से 12ः22 बजे तक।
राहु काल – सायं 04ः30 से 06ः00 बजे तक रहेगा।
व्रत/पर्व-गोपाष्टमी।
राशि फल
मेष – परिवार से कष्ट।
वृष – सन्तान सुख।
मिथुन – शत्रु षड्यंत्र करेंगे।
कर्क – व्यापार से लाभ।
सिंह – क्रोध से बचें, निवेश न करें।
कन्या – परिश्रम बढ़ेगा, उधार न दें।
तुला – निवेश से लाभ।
वृश्चिक – बड़ों से लाभ।
धनु – सज्जनों से संपर्क होगा।
मकर – परिश्रम के बाद काम बनेगा।
कुम्भ – निवेश न करें।
मीन – पराक्रम में वृद्धि होगी।
विशेष – पंचांग का गणित काशी के पंचांग से एवं राशिफल चन्द्रमा के गोचर पर आधारित है।