अलीगढ़। थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में कोर्ट इलाके के शीशे वाली मस्जिद के निकट शुक्रवार देर रात एक तीन मंजिला जर्जर इमारत जमींदोज हो गई। इससे मलबे में दबकर भवन स्वामी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ऊपर कोर्ट इलाके के शीशे वाली मस्जिद के निकट एक तीन मंजिला इमारत स्थित थी। इमारत की हालत जर्जर थी। इस इमारत में गोदाम था। इसमें कोई रहता नहीं था। शुक्रवार देर रात इमारत भारभराकर गिर गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस, राहत टीमों के साथ एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और मलबे में दबे लोगों के बचाव कार्य में जुट गई।
पुलिस और राहत टीमों ने रेस्क्यू कर मलबे में दबे तीन लोगों को शुक्रवार देर रात बाहर निकाला। गंभीर घायल अवस्था में सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शनिवार तड़के बिल्डिंग स्वामी शाकिर ताले वाले का शव बाहर निकाला गया।
इस संबंध में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के ऊपर कोट इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग थी। बिल्डिंग के अंदर गोदाम था। बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी। इसमें कोई परिवार रहता नहीं था। बिल्डिंग में तीन लोग कुछ समान लेने गए थे। बिल्डिंग की छत जर्जर होने के चलते अचानक गिर गई। सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
storey
कोटा। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में एक 15 वर्षीय कोचिंग छात्र की नौ मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। मृतक कोचिंग छात्र स्वर्णवो पुत्र शांतनु निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।
जवाहर नगर थाना एएसआई प्रेम प्रकाश के अनुसार मृतक छात्र स्वर्णवो राजीवगांधी नगर में अपनी मां के साथ रहता था। एक साल पहले ही वह कोटा आया था। छात्र रेजोनेंस कोचिंग संस्थान में 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता शांतनु कुमार कोलकाता में इंजीनियर है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पैर फिसलने से कोचिंग छात्र बहुमंजिला इमारत से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की जानकारी पर मां ने उसे कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल में शिफ्ट करवाया। जहां पीड़ित परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहने पर विधिक कार्यवाही कर कोचिंग छात्र का शव शनिवार सवेरे परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।