कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में दबंगों ने मुंबई से आये हीरा कारीगर से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। गुंडा टैक्स न मिलने पर वह लोग परिवार पर कहर बनकर टूट पड़े। पहले परिवार को लोगों को गाली-गलौज के साथ पीटा, फिर दहशत फैलाने के लिए घर पर पथराव किया। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए बमबाजी भी की। इससे पीड़ित परिवार के साथ इलाके के लोग दहशत में आ गये। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए दबंगों की तलाश तेज कर दी है।
सफीपुर चकेरी निवासी शिवा निषाद ने बताया कि वह मुंबई की एक बड़ी कंपनी में हीरा कारीगर हैं। भाई के शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर आए हैं। हीरा कारीगर का आरोप है कि एटीएम हैकर संजय केसरवानी, गोलू चंदेल और साहिल ठाकुर इलाके के गुंडे हैं। इनको जब पता चला कि शादी समारोह में मैं घर आया हूं तो उन्होंने दो लाख रुपये का गुंडा टैक्स मांगा। धमकी दी कि अगर गुंडा टैक्स नहीं दिया तो पूरे परिवार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसका जब विरोध किया गया तो सोमवार- मंगलवार की रात यह लोग घर पर हमला बोल दिये। परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। जाते जाते घर पर पथराव और बमबाजी की। इसके साथ हवाई फायरिंग करते हुए रंगदारी न मिलने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चले गये। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन चकेरी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर इलाके के लोगों ने दबंगों की गुंडई और हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर पुलिस से शिकायत की। तब जाकर चकेरी पुलिस हरकत में आई।
थाना प्रभारी अंजन सिंह ने मंगलवार को बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
stationary
बीजिंग। भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प का खुलासा होने के बाद चीन की प्रतिक्रिया भी आई है। चीन की ओर से कहा गया है कि सीमा पर स्थिति समग्र रूप से स्थिर है।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में बीते नौ दिसंबर को वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प का मामला सामने आया है। भारत की ओर से बताया गया कि नुकीले डंडों और लाठियों से लैस 300 से अधिक चीनी सैनिकों की भारतीय सैनिकों से झड़प हो गई। आमने-सामने होने के कारण भारतीय और चीनी सैनिकों को मामूली चोटें आने की बात कही गयी है। भारतीय सैनिकों के डटकर मुकाबला किये जाने के बाद दोनों पक्षों के तुरंत क्षेत्र से हटने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद वहां तैनात सैन्य अधिकारियों शांति बहाल करने के लिए इस मुद्दे पर चर्चा के साथ फ्लैग मीटिंग भी की थी।
शांति के इस दावे के बीच अब चीन का बयान भी सामने आया है। चीन ने कहा है कि भारतीय सीमा पर स्थिति ‘स्थिर’ है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, “जहां तक हम समझते हैं, चीन-भारत सीमा की स्थिति समग्र रूप से स्थिर है।”
इससे पहले भी कई बार चीनी सैनिकों ने भारत में घुसपैठ की कोशिश की है। तवांग से पहले साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प को लेकर भी दोनों देशों के बीच काफी तनाव का माहौल था। अब एक बार फिर चीन ने सीमा विवाद पैदा करने की कोशिश की है।