लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 71वें अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप 2022-23 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है कि देश के सबसे अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 71वें अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी में दस वर्ष के बाद जब अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप का अयोजन हो रहा है तो इसमें 25 राज्यों से 1300 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति है।
उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्ष से हमने खेल संस्कृति को बढ़ते हुए देखा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत दुनिया के अंदर किसी भी अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में और देश के अंदर प्रतियोगिता होती है तो विभिन्न राज्य उसमें प्रतिभाग करते हुए स्वस्थ्य खेल प्रतिस्पर्धा और कौशल का परिचय देते हैं। खास तौर पर ओलम्पिक में भारत का प्रतिभाग बढ़ा और भारत को मिलने वाले मेडल की संख्या भी बढ़ी है।
sports culture
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सांसद खेल महाकुंभ खेलों की दुनिया में देश के गुप्त और सुप्त सामर्थ्य को बाहर लाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में खेल महाकुंभ का आरंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने वीडियो लिंक से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। ऐसी खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को निखारती हैं और साथ ही खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को भी मजबूती देती हैं।
उन्होंने कहा कि एक समय था खासकर गांवों में, मेलों में खेल गतिविधियां होती थीं, लेकिन बाद में यह चलन गायब होने लगा। स्कूलों ने भी बच्चों की खेल जरूरतों को अनदेखा करना शुरू कर दिया, लेकिन अब खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है और इसमें आगे चलकर सांसद खेल महाकुंभ की बड़ी भूमिका होगी।
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रतियोगिता में शामिल युवा ओलंपिक सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भारत के विजेता खिलाड़ियों की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश का खेल मंत्रालय खिलाड़ियों की भलाई के लिए उनके स्वास्थ्य और पोषण दोनों का ध्यान रख रहा है। वर्तमान का बजट 2014 के मुकाबले तीन गुना है।