रतलाम। रतलाम के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दूल्हा-दुल्हन सहित मेहमान आधी रात को पुलिस थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। यह मामला गुरुवार रात का है। दूल्हा-दुल्हन ओर मेहमानों का आरोप था कि शादी समारोह में चल रहे डीजे को बंद कराने आये दो पुलिस जवानों ने समारोह में शामिल महिलाओं के साथ बदतमीजी की।
दूल्हा-दुल्हन की मांग थी कि जब तक पुलिस कर्मियो पर करवाई नहीं होगी, वह फेरे नही लेंगे। करीब तीन घण्टे तक धरना देने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई किये जाने के आश्वाशन के बाद धरना समाप्त किया गया।
रतलाम के ओधोगिक क्षेत्र पुलिस थाना क्षेत्र से लगा हुआ है रेलवे कालोनी क्षेत्र, रेलवे क्षेत्र में सोलंकी परिवार का विवाह समारोह चल रहा था। डीजे भी बज रहा था। गुरुवार रात करीब सवा 11 बजे आईए थाना क्षेत्र के दो पुलिस चीता पार्टी के जवान पंकज ओर शोभाराम पहुचे। दोनों जवानों ने डीजे बंद कराने के लिए कहा। इस बात पर शादी समारोह में शामिल महिलाओं के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में महिलाओं का आरोप था कि दोनों पुलिस जवानों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। शादी समारोह के दूल्हा-दुल्हन ओर मेहमानों में पुलिस जवानोंं के खिलाफ आक्रोश छा गया।
दोनों जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दूल्हा-दुल्हन सहित मेहमान रात करीब 12 बजे जीआरपी चौकी पहुंचे। यहां औद्योगिक क्षेत्र थाने के दोनों जवानों के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए चौकी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। जीआरपी चौकी के अधिकारियों के द्वारा समझाइश देकर कार्रवाई के लिए औद्योगिक थाना भेज दिया गया। सोलंकी परिवार के दूल्हा-दुल्हन ओर मेहमान औद्योगिक थाना पहुंचे। यहां भी दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर दूल्हा’दुल्हन सहित मेहमान थाना परिसर में ही धरना देकर बैैठ गए। दूल्हा-दुल्हन का कहना था कि जब तक दोनों जवानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह फेरे नहीं लेंगे। रात करीब ढाई बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा दोनों जवानों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के आश्वाशन के बाद वे लोग धरने से उठे।