टी-20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव
Suryakumar Yadav-50 T20I sixes-calendar year
गुवाहटी। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। सूर्या क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान इस मुकाम तक पहुंचे।
मैच में सूर्या ने सिर्फ 22 गेंदों में शानदार 61 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाया।अब सूर्यकुमार के नाम 2022 कैलेंडर ईयर में कुल 50 छक्के हैं। वहीं, पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 42 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 2021 कैलेंडर वर्ष के दौरान 41 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।