मुंबई। ‘‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार” भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। यह पुरस्कार समारोह हाल ही में मुंबई में आयोजि त किया गया था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों ने शिरकत की। इस अवॉर्ड समारोह का एक्टर साल भर तक इंतजार करते हैं। इस साल बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। बॉबी देओल और संदीप रेड्डी वांगा को फिल्म एनिमल के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और दक्षिण फिल्म उद्योग के कलाकार भी शामिल हुए। इस इवेंट में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, बॉबी देओल, शाहिद कपूर, विक्की कौशल और नयनतारा नजर आए। आइए अब जानते हैं कि किस फिल्म के लिए किसने जीता अवॉर्ड…
दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और दक्षिण फिल्म उद्योग के कलाकार भी शामिल हुए। इस इवेंट में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, बॉबी देओल, शाहिद कपूर, विक्की कौशल और नयनतारा नजर आए। इस दौरान शाहरुख खान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ पोज देकर भी सुर्खियां बटोरी।
समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – शाहरुख खान (जवान) , सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – नयनतारा (जवान) ,सर्वश्रेष्ठ खलनायक – बॉबी देओल (एनिमल) , सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल) , सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) – विक्की कौशल (सैम बहादुर) चुने गए है।
सर्वश्रेष्ठ अभनेता का अवार्ड मिलने के बाद शाहरुख खान ने सभी का आभार जताया है। इस अवॉर्ड को स्वीकार करते हुए शाहरुख ने बेहद दमदार स्पीच देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी पुरस्कार समारोह में नयनतारा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। ”जवान” में शाहरुख डबल रोल में नजर आए थे। खासकर बूढ़े शाहरुख के रोल की खूब चर्चा हुई थी। साउथ की ब्लॉकबस्टर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अनोखा इतिहास रचा।
पुरस्कार स्वीकार करते हुए शाहरुख ने कहा, ”कई सालों के बाद मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। इस बीच मुझे लगा कि अब मुझे ये अवॉर्ड कभी नहीं मिलेगा। लेकिन मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं, मुझे अवार्ड्स पसंद हैं।”
शाहरुख ने कहा कि इस मामले में मैं थोड़ा स्वार्थी और लालची हूं। मेरे काम को पसंद करने और मेरी कड़ी मेहनत की सराहना करने के लिए मैं हमेशा लोगों का आभारी रहूंगा।
शाहरुख ने आगे कहा, ”एक बात जिसका जिक्र करना जरूरी है वो ये कि सिर्फ एक एक्टर का काम काफी नहीं है। कलाकृति तब और भी बेहतर हो जाती है जब उसके आस-पास की मंडली भी इसमें भाग लेती है। मुझे भी कई लोगों की मेहनत और मदद की बदौलत यह पुरस्कार मिला।”
उन्होंने कहा कि मैं दर्शकों से वादा करता हूं कि मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा। मैं भारतीय और गैर-भारतीय दोनों दर्शकों का इसी तरह मनोरंजन करता रहूंगा। इसके लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, करूंगा।
Tag: