मुम्बई। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ लगातार सफलता के नए रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। अब इस फिल्म के नाम एक और कामयाबी लगी है, जिसने न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि भारत का नाम भी गर्व से ऊंचा हुआ है। फिल्म ‘आरआरआर’ जापान में बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
इस फिल्म का गाना ‘नाटू-नाटू’ बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुका है। इससे पहले भी फिल्म कई अवॉर्ड जीत चुकी है। अब इस फिल्म के नाम एक और सफलता लगी है, जिसने न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि भारत का नाम भी गर्व से ऊंचा हुआ है। फिल्म ‘आरआरआर’ जापान में बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
फिल्म ‘आरआरआर’ को जापान में खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म ने बंपर कमाई के साथ 100 दिन भी पूरे कर लिए हैं। फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली भी जापान में ‘आरआरआर’ के 100 दिन पूरे होने पर बेहद खुश नजर आए। राजामौली ने ट्वीट कर फैंस संग अपनी खुशी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘उन दिनों एक फिल्म का 100 दिन, 175 दिन वगैरह चलना बड़ी बात होती थी। समय के साथ व्यापार का ढांचा बदल गया। चली गईं वो प्यारी यादें, लेकिन जापानी प्रशंसक हमें खुशी का अनुभव करा रहे हैं। लव यू जापान।’
S.S. RAJAMAULI
नयी दिल्ली । भारत के साथ-साथ आजकल दुनियाभर में फिल्म आरआरआर का डंका बज रहा है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का गाना ‘नाटू नाटू’ बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर्स अवॉर्ड 2023 के लिए भी नॉमिनेट हुआ है। ऑस्कर्स अवॉर्ड समारोह 12 मार्च को लॉस एंजिल्स में होगा।
ऑस्कर नामांकन से पहले आरआरआर टीम ने ट्विटर हैंडल में फिंगर क्रॉस की इमोजी शेयर की थी। आरआरआर टीम ने हाल ही में ट्वीट कर कहा है कि गर्व और सौभाग्य की बात है कि ‘ नाटू नाटू’ को 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए नामांकित किया गया है।
ऑस्कर समारोह 12 मार्च को होगा आयोजित
आरआरआर और छेल्लो शो दोनों ही सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म श्रेणी में ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गए हैं। पान नलिन द्वारा निर्देशित, ‘छेलो शो’ (अंग्रेजी में ‘लास्ट फिल्म शो’) सौराष्ट्र के एक गांव में एक लड़के के सिनेमा के साथ प्रेम की कहानी है। ऑस्कर समारोह 12 मार्च को लॉस एंजिल्स में ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
नाटू-नाटू के ऑस्कर नॉमिनेशन पर इमोशनल हुए राजामौली:बोले- मैं इससे ज्यादा भला क्या मांग सकता हूं। मंगलवार यानी 24 जनवरी को ऑस्कर 2023 के फाइनल नॉमिनेशन अनाउंस किए गए। इसमें भारतीय फिल्म ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया। इस गाने को एम एम कीरवानी ने कंपोज किया है। आरआरआर की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए डायरेक्टर एस एस राजामौली ने भावुक नोट शेयर किया।
मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता हूं : एस एस राजामौली
राजामौली ने पोस्ट में लिखा- ‘मेरे बड़े भाई को मेरी फिल्म आरआरआर के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता हूं। मैं आज नाटू नाटू पर तारक और चरण से ज्यादा जोरदार तरीके से झूम रहा हूं। चंद्र बोस (लिरिक्स राइटर) को सफलता की हार्दिक बधाई। प्रेम मास्टर आपका इस गाने में अमूल्य योगदान है। मेरा ये ऑस्कर आपको डेडिकेटेड है।’
मेरे टॉर्चर के लिए सॉरी : राजामौली
अपने नोट में एस एस राजामौली ने रामचरण और जूनियर एनटीआर के लिए लिखा- ‘इसका खास क्रेडिट तुम दोनों की केमिस्ट्री और स्टाइल को जाता है। तुम दोनों ने अपने डांस से लोगों दिल जीत लिया है। मेरे टॉर्चर के लिए सॉरी, लेकिन मैं ऐसा दोबारा करने से जरा सा भी नहीं हिचकिचाउंगा।’
नाटू-नाटू को ऑस्कर में देखना मेरे लिए सम्मान की बात है- रामचरण
यह शानदार खबर है। नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होते हुए देखना एक सम्मान की बात हे। ये हमारे और भारत के लिए एक बहुत गर्व की बात है। ये नॉमिनेशन वेल डिजर्विंग है। एम एम कीरवानी, एस एस राजामौली और आरआरआर की पूरी टीम को बहुत सारा प्यार।’
ये गाना मेरे दिल में हमेशा खास जगह रखेगा : जूनियर एनटीआर
‘एम एम कीरवानी और चंद्र बोस एक और डिजर्विंग एचीवमेंट हासिल करने के लिए बधाइयां। ये गाना हमेशा मेरे दिल में खास जगह रखेगा।’
नाटू-नाटू और आरआरआर की पूरी टीम को बधाई- चिरंजीवी
‘वर्ल्ड सिनेमा में इतिहास रचने से एक कदम दूर। बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन पर हार्दिक बधाई एम एम कीरवानी और दूरदर्शी एस एस राजामौली और नाटू-नाटू के पीछे काम कर रही पूरी टीम को बधाई। मैं दुआ करूंगा कि 12 मार्च 2023 को आरआरआर ये सफलता हासिल करे।’