लखनऊ। रक्षामंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में बंगला बाजार से बिजनौर जाने वाले मार्ग पर रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। यह रेल ओवरब्रिज लखनऊ नगर वासियों के लिए अत्यधिक सुविधाजनक एवं उपयोगी साबित होगा। यह उपरिगामी सेतु चार लेन चौड़ा और 1180.90 मीटर लम्बा है। इसकी कुल लागत 122 करोड़ रुपया आयी है, जिसमें रेलवे लाइन के ऊपर के अंश की लागत लगभग 12 करोड़ रुपया है।
यह रेल ओवरब्रिज आलमनगर-उतरठिया (बाईपास) रेलवे लाइन के ऊपर बना है और रेल क्रासिंग संख्या 5सी/2-ई-डीओएच के नाम से जाना जाता है। लोकार्पण के बाद इस सेतु को आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
लोकार्पण के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद, सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह और लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहीं।
Tag: