नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन मामले में हादसे की शिकार अंजली के परिवारवालों से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुलाकात की। उनके साथ आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी और दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया। युवती के परिवारवालों से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, ये दरिंदगी के सिवा कुछ नहीं है। बेटी अकेली कमाने वाली थी। मां बीमार हैं, कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इनसे बात की थी। उन्होंने कहा कि बीमार मां का पूरा इलाज दिल्ली सरकार करवाएगी।
इससे पहले परिवार की मांग थी कि किसी सदस्य को नौकरी दी जाए। परिवार के लोगों से कागज मांगे हैं। परिवार गरीब है तो पार्षद, विधायक और सामाजिक लोगों से गुहार लगाई गई है कि इनकी सहायता करें।
मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के परिजनों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने आरोपितों को सजा दिलाने के लिए अच्छे से अच्छे वकील की नियुक्ति करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता की मां से फोन पर बात की थी और उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह उनके साथ हैं और उनकी सरकार हरसंभव मदद करेगी।
वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गृह मंत्रालय को ‘निर्भया’ के जघन्य गैंगरेप मामले की याद दिलाते हुए कहा है कि, तब से अब तक कुछ भी नहीं बदला है। दिल्ली में औसतन प्रतिदिन छह से अधिक बलात्कार हो रहे हैं। यहां तक कि राजधानी में एक 8 महीने की बच्ची और 90 साल की एक महिला के साथ भी क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया जा चुका है। दिल्ली में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ उच्च अपराध दर के लिए पुलिस के संसाधनों और जवाबदेही की कमी प्रमुख कारण हैं।
अप्रैल 2018 में, उन्होंने देश में बच्चों के बलात्कार के बढ़ते मामलों के खिलाफ भूख हड़ताल की थी। उनकी भूख हड़ताल के 10 दिनों के बाद, केंद्र सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए एक अध्यादेश पारित किया था, जिसमें बच्चों के बलात्कारियों के लिए फास्ट ट्रैक मुकदमे और मृत्युदंड का प्रावधान था। हालांकि, इन परिवर्तनों को ठीक से लागू नहीं किया गया।
promise
शिमला। हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। भाजपा व कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे करती भी है। भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता है। अनुच्छेद 370 को हटाना भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में था। इसे पूरा करना हमारा ध्येय था और इस संकल्प को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पूरा किया। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में भी भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए जाने वाले प्रत्येक वायदे को पूरा करेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल देवभूमि के साथ वीर भूमि है और यहां के वीर सैनिकों की बदौलत आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि छोटा राज्य होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल को विशेष अहमियत दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजेपयी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल के लिए भावनात्मक लगाव है। मोदी हिमाचल को खास अहमियत देते हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है, जो कि इस प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा कथनी और करनी में यकीन रखती है और जो भी चुनावी घोषणा पत्र में वायदे किए जाएंगे, उन्हें भाजपा पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास को रफ्तार दी है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
रक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी के पीएम बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की धाक बढ़ी है। इससे पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कोई बात रखता था, तो उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में प्रधानमंत्री मोदी के कुशल प्रबंधन और व्यवस्थाओं की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी जमकर तारीफ की है।
मोरवा हडफ (पंचमहाल)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से तंग आकर अब राज्य में बदलाव चाहते हैं। राज्य में अगर उनकी सरकार बनी तो अगले साल वे सभी को अयोध्या ले जाकर रामचंद्रजी का दर्शन कराएंगे। लोगों का अयोध्या जाना-आना से लेकर रहना और भोजन सभी फ्री होगा। उन्होंने पेपर लीक मामले के दोषियों को जेल भेजने का भी ऐलान किया।
केजरीवाल शुक्रवार को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पंचमहाल जिले के मोडवा हडफ में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर प्रहार किए और कई तरह के वादे किए। सभा में खुद को लोगों का का बेटा व भाई की संज्ञा देते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज भाजपा वाले भी अपनी पार्टी के लोगों से नाराज है, लेकिन वे पार्टी छोड़ नहीं सकते हैं, क्योंकि वे उनका बिजनेस-धंधा खत्म कर देंगे। उन्होंने नाराज लोगों से अपील कि वे अंदर ही अंदर आम आदमी पार्टी के लिए काम करें और गुजरात में आप की सरकार बनवाने में मदद करें।
गुजरात से भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सरकार बनने पर वे राज्य से भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे, जो कि अभी चरम पर है। पिछले 27 साल में भाजपा पर गुजरात को लूटने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार घाटे में है, जबकि हर साल यहां से अरबो-खरबों रुपये का कर आता है। उनकी सरकार बनी तो यह सारी राशि वे निकलवाएंगे और जनता के काम में इस्तेमाल करेंगे। इस संबंध में उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार का उदाहरण दिया कि वहां के स्वास्थ्य मंत्री को खुद उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक किसी को जनता का पैसा चोरी नहीं करने दिया जाएगा। जनता को किसी भी काम के लिए रिश्वत नहीं देने होंगे।
हरेक परिवार को 27 हजार रुपये का हर महीने फायदा
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो सर्वप्रथम लोगों के बिजली का बिल जीरो किया जाएगा। इससे उनके 15 सौ से तीन हजार रुपये तक की बचत हर महीने होगी। अच्छे स्कूल में फीस और किताब-कॉपी के खर्च से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा दवा-इलाज के लिए अच्छे अस्पताल खोले जाएंगे, जिसमें हर परिवार को औसतन पांच हजार रुपये बचेंगे। केजरीवाल ने कहा कि माताएं-बहनों और बेरोजगारों को हर महीने हजार रुपये से तीन हजार रुपए दिए जाएंगे। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के लिए 30 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा पर कहा कि इससे राज्य के मंत्री और ठेकेदार खुश हो गए। वे इस पैकेज राशि को लूटेंगे। केजरीवाल ने कहा कि वे 30 हजार करोड़ नहीं दे सकते हैं लेकिन, 30 हजार रुपये महीने का गुजरात के हरेक परिवार को फायदा जरूर करवा सकते हैं।
पेपर लीक नहीं होने देंगे
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें राजनीति नहीं आती, गाली-गलौज गुंडागर्दी करना नहीं आता। उन्हें तो स्कूल बनावाना आता है। परीक्षा का एक भी पेपर लीक नहीं होने देंगे। केजरीवाल ने कहा कि वर्ष 2015 के बाद जितने लोगों ने पेपर लीक मामलों में दोषियों को 10-10 साल के लिए जेल भेंजेंगे। देश की करंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर मामले में उन्होंने कहा कि उनकी इस मांग पर भाजपा और कांग्रेस ने उन्हें खूब गालियां दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर देश की 130 करोड़ जनता की भावना से उन्हें अवगत कराया गया है।