नयी दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के लिए इस साल दिवाली का त्यौहार बहुत ही खास रहा। इस साल की दिवाली उनकी बेटी मालती मैरी की पहली दिवाली थी। ऐसे में अभिनेत्री ने विदेश में होते हुए भी इस त्यौहार को अपने पूरे परिवार के साथ धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। प्रियंका चोपड़ा ने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिसमें वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती संग ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने इस बार भी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।
तस्वीरों में प्रियंका जहां लहंगा चोली पहने हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं, दूसरी ओर निक भी देसी कुर्ता-पायजामा में काफी डैशिंग दिख रहे हैं। बेटी मालती पिता की गोद में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 01 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इस साल जनवरी में सेरोगेसी के जरिये अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मालती की मां बनी हैं।
PRIYANKA CHOPRA
पति निक जोनस के साथ डे आउटिंग पर निकलीं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें व वीडियो साझा किये हैं। अपनी बेटी मालती को घर पर छोड़कर डे आउटिंग पर लॉस एंजिलिस घूमने निकले कपल ने रास्ते में कई तस्वीरें क्लिक की। इन तस्वीरों व वीडियो में प्रियंका ओपन कार में लॉन्ग ड्राइव एंजॉय करते नजर आईं। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- ‘मम्मी-डैडीज डे आउट।’
सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की ये तस्वीरें व वीडियो वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स उनसे सवाल भी कर रहे हैं कि उनकी बेटी मालती कहां है। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इस साल जनवरी में सेरोगेसी के जरिये अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मालती की मां बनी हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकीं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ईरान में महसा अमीनी के मौत के विरोध में चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है। साथ ही प्रियंका ने पोस्ट शेयर कर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। अपनी पोस्ट में प्रियंका ने लिखा-‘ ईरान और दुनिया भर में महिलाएं खड़ी हैं और अपनी आवाज उठा रही हैं, सार्वजनिक रूप से अपने बाल काट रही हैं और महसा अमीनी के लिए कई तरह से विरोध कर रही हैं। ईरानी नैतिक पुलिस ने इनके युवा जीवन को इतनी बेरहमी से छीन लिया वो भी उसके हिजाब को ‘गलत तरीके से’ पहनने के लिए। जो आवाजें जबरदस्त चुप्पी के बाद बोलती हैं, वे ज्वालामुखी की तरह फट जाती हैं! वे ना रुकेंगी और न ही दबेंगी। मैं आपके साहस और आपके उद्देश्य से हैरान हूं। अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए और चुनौती देने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालना आसान नहीं है। लेकिन आप साहसी महिलाएं हैं जो हर दिन ऐसा कर रही हैं।
इसके साथ ही प्रियंका ने इस आंदोलन के साथ और भी लोगों को जुड़ने और सत्ता में बैठे लोगों से इन महिलाओं की आवाज सुनने और उन्हें समझने का भी आग्रह किया है।’ महसा अमीनी को 13 सितंबर को सही तरीके से हिजाब न पहनने के जुर्म में पुलिस ने तेहरान मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया था।आरोप है कि महसा के साथ इस कदर मारपीट की गई कि तीन दिन कोमा में रहने के बाद उसकी मौत हो गई, तभी से ईरानी महिलाएं गुस्से में सड़कों पर उतर आई और तब से पूरे ईरान में इसे लेकर भारी आंदोलन हो रहा है।
वाशिंगटन। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मुलाकात कर महिलाओं के मुद्दों पर बातचीत की। प्रियंका ने शुक्रवार को डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी वुमन लीडरशिप फोरम कांफ्रेंस में हिस्सा लिया था और उसी दौरान उनकी मुलाकात हैरिस से हुई थी।
चोपड़ा ने सम्मेलन की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और हैरिस के साथ चर्चा की विस्तृत जानकारी दी है। अभिनेत्री ने लिखा कि बहुत पहले से ही दुनिया ने महिलाओं की ताकत को कमतर कर आंका। हमें नकारा गया और चुप कराया गया लेकिन निस्वार्थ भाव से काम करने वाली महिलाओं के त्याग और दृढ़ता को शुक्रिया। आज हम उस स्थान पर हैं जहां पर हम एकसाथ संयुक्त रूप से गलतियों को सुधार सकते हैं।
उन्होंने कहा, यह चर्चा का अहम मुद्दा था, जिसपर कल रात वाशिंगटन में वुमन लीडरशिप फोरम कांफ्रेंस के मंच पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बातचीत करने का मौका मिला। चोपड़ा ने कहा कि गत दो साल में मानवता ने कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि हम त्वरित स्थिरता और प्रगति की जरूरत महसूस कर रहे हैं, अमेरिका के लिए यह आठ नवंबर को चुनाव के साथ शुरू हुआ। प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका है। चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने और मताधिकार का इस्तेमाल करने की खासतौर पर महिलाओं के लिए क्योंकि हमें सक्रियता से भागीदारी करनी होगी, ताकि हमारे अधिकारों का ख्याल रखा जाए। अभिनेत्री ने कहा कि वह अमेरिका में मतदान करने की अर्हता नहीं रखती हैं, लेकिन उनके पति निक जोनास अमेरिकी चुनाव में मतदान करते हैं और उनकी बेटी मालती मैरी जोनास भी मतदान करेगी।
इससे पहले, अपने संबोधन में चोपड़ा ने कहा था कि भारत में महिलाएं शीर्ष निर्वाचित पद पर आसीन होने में सफल हुई हैं, लेकिन अमेरिका में यह स्थिति नहीं है।