नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर भाजपा के बाद, अब कांग्रेस ने भी पोस्टर वार किया है। कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय के बाहर कई पोस्टर चस्पा किये हैं। जिसमें मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है ‘जो भ्रष्टाचारी है, वही देशद्रोही है’ पोस्टर के नीचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी लिखा गया है, जिससे साफ है कि यह पोस्टर कांग्रेस नेता या कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने पिछले माह शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। इस मामले की शिकायत उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने की थी। वहीं वर्ष 2022 में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को हवाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह करीब 9 माह से जेल में बंद हैं।
उन पर कोलकाता की एक कंपनी को हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपए का लाभ पहुंचाने का आरोप है। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद ‘आई लव मनीष सिसोदिया अभियान’ पर भाजपा पहले आक्रामक थी और आप के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है।
poster war
लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर अपने बयान से देश की राजनीति में खलबली मचा दी है,जिससे सत्ता से लेकर विपक्षी दलों का सियासी पारा बढ़ता नजर आ रहा है। अखिलेश द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दिये गए आफर में कहा गया कि वे सपा में सौ विधायकों संग शमिल हो जाए तो उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। वहीं इस पर पलटवार करते हुए केशव मौर्य ने सपा में शमिल होने से साफ इंकार कतरे हुए कह दिया कि अखिलेश यादव खुद डूब रहे वो हमें क्या मुख्यमंत्री बनाएंगे,वो भाजपा छोड़कर कहीं न जा रहें। वहीं कहीं न कहीं अखिलेश यादव के इस बयान को आधार बनाते हुए सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने नीतीश कुमार व अखिलेश की फोटो वाला एक बड़ा पोस्टर सपा प्रदेश कार्यालय के बाहर लगा दिया। जिस पर यूपी बिहार गयी मोदी सरकार लिखा गया हैं।
इस पोस्टर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजधानी समेत प्रदेशभर में सियासी हलचल तेज हो गयी। इस पोस्टर मामले पर संवाददाता ने सपा मुख्यालय पहुंचकर लोगों से बातचीत की। अयोध्या से आए सपा नेता तौकीर खाँ ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने पर काम शुरू हो चुका है। आगे बोले कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी व बिहार से होकर ही जाता है। यूपी की 80 लोकसभा सीटे और बिहार की 40 सीटो पर गठबंधन जीतकर सत्ता में आएगा। मोदी सरकार भी गठबंधन की सरकार है। ईडी,सीबीआई और तमाम एजेंसिया मोदी के लिए काम कर रही है,और जमकर उनका गलत इस्तेमाल कर रहे है। तौकीर खाँ ने कहा कि 2024 से पहले यूपी की सरकार गिरेगी। आप देखते जाइये ये अन्दर की बात है केशव प्रसाद मौर्य सपा में आएगे और मुख्यमंत्री बनेंगे। अभी वो इसलिए अखिलेश यादव के ऑफर पर खिलाफ बोल रहे ताकि उनकी पार्टी के लोग नाराज न हो मगर वो धीरे से एक दिन सपा में शामिल होंगे। क्योंकि वह भाजपा से अन्दरखाने काफी नाराज चल रहे है। प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता पक्ष के किसी नेता-मंत्री और अधिकारियों के घर पर बुलडोज़र क्यों नहीं चलवा रही। बस खाली विपक्ष के लोगों को ही टारगेट किया जा रहा है।
वहीं, महेन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव अब भाजपा नहीं जीतेगी क्योंकि बिहार और यूपी में विपक्ष गठबंधन जीतेगा। इससे पहले यूपी की सरकार भी गिरेगी केशव प्रसाद मौर्य को अखिलेश यादव ने ऑफर दिया है कि वो सपा में सौ विधायकों लेकर आए और मुख्यमंत्री बने। केशव मौर्य के चुनाव हारने पर भी उन्हें डिप्टी सीएम बनाना लोकतंत्र का अपमान है,क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया था।
इसी तरह लविवि छात्रसभा व सपा नेता दीपक यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटे जीतकर सपा केन्द्र की सत्ता में आएगी और अखिलेश यादव प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बार जनता मोदी को सत्ता से बाहर का रास्ता जरूर दिखाएगी। पोस्टर के पास जुटे सपा कार्यकतार्ओं में मोहम्मद असलम अंसारी,मोहम्मद फराज लकी, सहित अन्य ने अपने विचार व्यक्त किये।