अबुजा (नाइजीरिया)। उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में ड्रोन हमले में 85 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए। सेना ने इसे हमले को चूक का परिणाम माना है। राष्ट्रपति बोला टिनुबु ने मंगलवार को कहा कि देश के संघर्ष वाले क्षेत्र में सेना की गलती से हुई इस घटना बताई और इस हमले के सभी पहलुओं की गहन जांच करने का आदेश दिया है।
नाइजीरिया राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के अनुसार इस हमले में मारे गए लोगों के 85 शव दफनाए जा चुके हैं। तलाशी अभियान जारी है। मारे गए लोगों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग थे। ये लोग पैगंबर मुहम्मद मावलिद अल-नबी का जन्मदिन मनाने के लिए जुटे थे। सरकार और सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि रविवार रात कडुना प्रांत के तुदुन बीरी गांव में आतंकियों और डाकुओं को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया।
दशकों से उत्तरी हिस्से को अस्थिर करने वाले चरमपंथियों और विद्रोहियों पर नाइजीरियाई सेना अक्सर हवाई हमले करती है, जिसमें नागरिक भी हताहत होते हैं। जनवरी में नसरवा प्रांत में दर्जनों लोग मारे गए और दिसंबर 2022 में जामफारा प्रांत में भी दर्जनों लोगों की मौत हुई थी। लागोस स्थित एसबीएम इंटेलिजेंस सुरक्षा फर्म के अनुसार, 2017 के बाद से देश के उत्तर में सशस्त्र समूहों पर किए गए हवाई हमलों में लगभग 400 नागरिक मारे गए।
NIGIRIA
अबुजा (नाइजीरिया)। पश्चिमी अफ्रीका के प्रमुख देश नाइजीरिया के दक्षिणी हिस्से पर स्थित ईदो प्रांत में बंदूकधारियों ने टॉम इकिमी रेलेव स्टेशन पर धावा बोलकर 32 यात्रियों को बंधक बनाकर अपह्रत कर लिया। यह वारदात स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम चार बजे हुई। यह लोग पड़ोसी डेल्टा राज्य के शहर वार्री जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।
यह रेलवे स्टेशन ईदो की राजधानी बेनिन सिटी से लगभग 111 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है और अनम्बरा राज्य की सीमा के करीब है। पुलिस ने कहा कि हमले में स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों को गोली भी लगी है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल सेना और पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा नेटवर्क के अधिकारी अपहरण किए गए लोगों को छुड़ाने की कोशिश में लगे हैं। बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है।
नाइजीरियाई रेलवे कारपोरेशन ने अगली सूचना तक इस स्टेशन को बंद कर दिया है। कारपोरेशन ने इस घटना की निंदा की है। उल्लेखनीय है कि कारपोरेशन ने पिछले महीने राजधानी अबुजा को उत्तरी कदुना राज्य से जोड़ने वाली एक रेल सेवा को फिर से शुरू किया था। बंदूकधारियों ने इससे पहले रेल लाइन की पटरियों को उड़ा दिया था। दर्जनों यात्रियों का अपहरण कर लिया था और छह लोगों की हत्या कर दी थी।
अबुजा । नाइजीरिया में कुछ बंदूकधारियों ने एक मस्जिद पर रात के अंधरे में अचानक हमला कर दिया। हमले में एक इमाम सहित एक दर्जन उपासकों को बंदूकधारियों ने मौत के घाट उतर दिया। एक अन्य घटना में मस्जिद से कई अन्य लोगों का अपहरण कर लिया गया। स्थानीय निवासियों ने देश के उत्तर में शनिवार रात हुई इस वारदात की जानकारी दी।
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक मैगामजी समुदाय की मस्जिद में यह वारदात हुई। उल्लेखनीय है कि यहां ऐसे गिरोह उन समुदायों पर हमला करते हैं जहां सुरक्षा कड़ी होती है। यह गिरोह अपह्रत लोगों को छोड़ने के बदले फिरौती मांगते हैं। साथ ही ग्रामीणों को संरक्षण शुल्क वसूलते हैं। इसके बाद यह गिरोह लोगों को खेती करने और फसल काटने से नहीं रोकते।
राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के गृह राज्य कैटसीना के फुनटुआ निवासी लॉवल हारुना के मुताबिक बंदूकधारी बाइक से मैगामजी मस्जिद पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मस्जिद में भगदड़ मच गई। इस गोलीबारी में मुख्य इमाम सहित करीब 12 लोग मारे गए।
फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप : नाइजीरिया पहली बार सेमीफाइनल में, जर्मनी ने ब्राजील को किया बाहर
भुवनेश्वर। नाइजीरिया ने पेनल्टी शूट-आउट में अमेरिका को 4-3 से हराकर पहली बार फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। नाइजीरिया के लिए ओमामुज़ो एडाफे ने मैच में दो गोल किये। एक सामान्य समय में और एक शूट-आउट में। वहीं अमेरिका के लिए एकमात्र गोल अमेलिया मार्टिना ने किया।
इस मुकाबले में दोनों टीमों ने सधी शुरूआत की। एडाफे ने मैच के 26वें मिनट में गोल कर नाइजीरिया को 1-0 से आगे कर दिया। हॉफ टाइम से 5 मिनट पहले मैच के 40वें मिनट में अमेलिया मार्टिना ने गोल कर अमेरिका को 1-1 की बराबरी दिला दी। तय समय तक यही स्कोर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जहां बाजी नाइजीरिया के हाथ लगी।
इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में जर्मनी ने ब्राजील को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जर्मनी के लिए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मैरी स्टेनर 23वें और मेलिना क्रूगर ने अतिरिक्त समय में गोल किया।