मुंबई। नंदुरबार जिले में स्थित नवापुर जेल की शौचालय की खिड़की तोड़कर पांच खतरनाक कैदी फरार हो गये। इनमें से एक कैदी को गुजरात पुलिस ने पकड़ लिया है, अन्य चार फरार कैदियों की तलाश जारी है।
नंदूरबार जिले के पुलिस अधीक्षक पीआर पाटिल के अनुसार नवापुर जेल से इरफान इब्राहिम पठान, यूसुफ आसिफ पठान, गौखोन हनीफखाव पठान, अकिलखोन इस्माइल खान पठान और हैदर उर्फ इस्राइल इस्माइल पठान सोमवार को फरार हो गए थे।
ये पांचों कैदी डकैती सहित कई संगीन मामलों में शामिल थे। इन्हें काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा था। जेल से कैदियों के फरार होने की जानकारी सभी पुलिस स्टेशन को दी गई। इस घटना के बारे में गुजरात पुलिस को भी जानकारी दी गई। जिससे गुजरात पुलिस ने हैदर उर्फ इस्राइल इस्माइल पठान को गिरफ्तार कर लिया। अन्य चार फरार कैदियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Tag: