काठमांडू । माउंट एवरेस्ट के पास सुर्के से मंगलवार सुबह काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवक्ता टेकनाथ सिटौला ने बताया कि यह मनांग एयर कंपनी का हेलीकॉप्टर है। इसमें एक पायलट और पांच विदेशी यात्री सवार हैं।
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवक्ता सिटौला के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। उसकी तलाश की जा रही है। खराब मौसम की वजह से इसमें दिक्कत आ रही है। संपर्क रहित स्थान हिमालय क्षेत्र है।
mount everest
काठमांडू । दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके नेपाल के कामिरिता शेरपा ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वह मंगलवार सुबह 28वीं बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचीं।
इस सीजन में कामिरिता दूसरी बार एवरेस्ट पर पहुंची हैं। 17 मई को उन्होंने 27वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
पासंग दावा शेरपा ने 22 मई को 27वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। रिकॉर्ड की बराबरी करने के अगले दिन कामिरिता ने एक नया रिकॉर्ड बनाया।
2023 के बसंत ऋतु में सबसे ज्यादा 478 पर्वतारोहियों को एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति दी गई है।
काठमांडू । दोनों पैरों से अशक्त एक जांबाज पूर्व सैनिक ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया। यह कीर्तिमान स्थापित करने वाले हरि बुधमागर (43) कृत्रिम पैरों से इस चोटी पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। यह जानकारी नेपाल पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
इस अधिकारी ने कहा कि पूर्व ब्रिटिश गोरखा सैनिक हरि बुधमागर अफगानिस्तान में 2010 में युद्ध लड़ते हुए दोनों पैरों से अशक्त हो गए थे। उन्होंने शुक्रवार दोपहर 8848.86 मीटर ऊंची पर्वत चोटी फतह की।
काठमांडू। नेपाल के कामिरिता शेरपा ने 27वीं बार बुधवार सुबह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शेरपा 54 साल के हो गए। उन्होंने 1992 से हिमालय पर चढ़ाई शुरू की थी।
इससे पहले पासंग दावा शेरपा ने 14 मई को 26वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर कामिरिता का रिकॉर्ड की बराबरी की थी। ठीक तीन दिन बाद कामिरिता ने रिकॉर्ड तोड़ा।
नेपाल में इस वसंत ऋतु में 1,176 लोगों को पहाड़ों पर चढ़ने की अनुमति मिली है। पर्यटन विभाग के मुताबिक 478 पर्वतारोहियों को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति मिली है। नेपाल ने पर्वतारोहण से रॉयल्टी में 5.8 मिलियन डॉलर एकत्र किए हैं।