बेगूसराय। होली के दौरान बिहार के बेगूसराय में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और दूसरी बच्ची को घायल करने जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में एसपी योगेन्द्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि कल दोपहर बाद सूचना मिली कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में पचवीर चौक के समीप समुदाय विशेष की दो नाबालिग लड़कियों के साथ दूसरे समुदाय के लड़के के द्वारा बहला-फुसलाकर बलात्कार एवं छेड़छाड़ तथा घायल कर दिया गया है।
सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी एवं साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित दोनों नाबालिग लड़कियों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया, जहां दोनों की हालत ठीक है। मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने घायल बच्चियों और उनके परिजनों से जानकारी ली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
बलिया डीएसपी कुमार वीर धीरेन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा सूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी राजकुमार उर्फ छोटू महतो को खेत से गिरफ्तार किया गया। इसकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी बबलू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पोक्सो एक्ट के तहत दोनों को जेल भेजा जा रहा है। स्पीडी ट्रायल से जल्द सजा कराने के आदेश दिए गए हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पचवीर पंचायत की दो बच्ची बुधवार की दोपहर कुछ सामान लेने बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान दोनों नाबालिग विद्यालय परिसर में लगे झूला पर खेलने लगी। इसी बीच विद्यालय के बगल में चल रहे गोविन्द महतो के चाय-नाश्ता दुकान से निकलकर नशे में धुत दो युवक आए और बच्ची से छेड़छाड़ करने लगे। जिसमें एक बच्ची के शौचालय में छिपने पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर दूसरी बच्ची को घायल कर दिया और दोनों को बगल के बगीचे में फेंक दिया।
बेहोश बच्ची के साथी घायल बच्ची ने बगीचे से किसी तरह भागकर जब हल्ला किया तो घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जुट गए। दोनों बच्ची को स्थानीय पीएससी भेजा गया तथा लोग आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि विद्यालय के बगल में चल रहे दुकान में शराबी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, इस दुकान को हटाया जाए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ, डीएसपी समेत सभी पदाधिकारी तथा पैगाम-ए-अमन कमेटी और मुखिया संघ जिलाध्यक्ष मो. अहसन सहित अन्य ने किसी तरह समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बावजूद स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
minor
कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र के बिनौर गांव में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने इस सम्बंध में तहरीर लेकर तत्काल मुकदमा दर्ज करके आरोपित कोचिंग संचालक को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
सहायक पुलिस आयुक्त निशांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सचेंडी के बिनौर गांव में कोचिंग चलाने वाले एक युवक ने तेरह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और धमकी देकर भगा दिया। मामला संज्ञान में आते ही इस संबंध में पीड़ित छात्रा के परिवार से तहरीर लेकर तत्काल आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई। एसीपी ने बताया कि आरोपित कोचिंग संचालक को गिरफ्तार करके मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जोधपुर। जिला पूर्व में एक किशोरी से उसके दो रिश्तेदारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वह उसे रावण का चबूतरा में चल रहे मेला दिखाने के बहाने कार में लेकर गए। बाद में एक सूने मकान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 10 जनवरी की है। पीडि़ता की तरफ से अब पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी गई है।
जिला पूर्व की बनाड़ पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। इसमें बताया कि एक किशोरी को उसके दो रिश्तेदार मेला दिखाने के बहाने कार में बिठाकर अपने साथ ले गए। बाद में थाना क्षेत्र में ही एक बंद मकान में लेकर गए जहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में उसे डरा धमका कर छोड़ दिया। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है।
नवादा। नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के एक मदरसा में शिक्षण कार्य करने वाले मौलवी की काली करतूत का पर्दाफाश मंगलवार को हुआ। विद्या के मंदिर माने जाने वाले मदरसा के मौलवी पर उसके मदरसा में ही पढ़ने वाली एक 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने मौलवी पर अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करते हुए छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलवी को काफी मशक्कत के बाद नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार मौलवी जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र के बैजडीह गाँव का मोहम्मद शहादत हुसैन बताया जाता है। गिरफ्तार मौलवी का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी के जब्त मोबाइल में लड़कियों के हजारों अश्लील फोटो रहने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर पॉक्सो एवं अन्य धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
राजगढ़। सारंगपुर थाना क्षेत्र के कतियावाड़ी में रहने वाली दलित नाबालिग किशोरी के साथ कपिलेश्वर गौशाला में सलसलाई गांव के युवक द्वारा मारपीट कर जबरन गलत काम किया गया और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी दी गई। दुष्कर्म के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो, एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय के अनुसार ग्राम कतियावाड़ी निवासी नाबालिग किशोरी ने बताया कि 1 अगस्त से 26 दिसम्बर के बीच कपिलेश्वर गौशाला में पिपलौदा सलसलाई गांव के शिव नारायण पुत्र जुझार सिंह परमार ने जबरन गलत काम किया। विरोध करने पर गालियां देते हुए मारपीट की गई साथ ही किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देता रहा। जिसके चलते नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 376(3), 323, 506, 5एल/6, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
रायपुर/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक गांव में घर में फंदे में मिली दस वर्षीय मासूम की लाश के मामले में मंगलवार को पुलिस हैरान करने वाला खुलासा किया है। यहां एक नाबालिग ने पोर्न की लत में मासूम को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बेमेतरा थाना प्रभारी एम्बर सिंह ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपित अपचारी बालक ने दुष्कर्म के बाद 10 साल की बच्ची की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए फांसी के फंदे पर लटकाया। उन्होंने बताया कि अपचारी बालक को पोर्न वीडियो देखने की लत थी।
पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर की दोपहर 12 से 1 बजे के बीच 10 वर्ष की लड़की अपने मामा की एक वर्ष की बेटी के साथ घर में अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य अपने काम से बाहर गए हुए। घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
गांव का ही एक नाबालिग बालक छत से कूदकर घर के अंदर घुसा। मासूम के साथ गलत हरकत की। शोर मचाने पर मुंह बंद कर देने से वह बेहोश हो गई। होश आने पर बच्ची किसी को बता ना दे, इसलिए उसी के दुपट्टे का फंदा बनाकर आरोपी ने बरामदे में बांस के झूलना से फांसी पर लटका दिया। पास में प्लास्टिक की कुर्सी रख दी ताकि लगे कि बच्ची ने खुदकुशी कर ली है।
पुलिस को शव की स्थिति को देखकर शक हुआ। मृत बच्ची की उंचाई चार फीट थी। जिस बांस के झूलने पर उसकी लश मिली, उसकी उंचाई लगभग छह फीट थी। उसकी दोनों हथेलियां खुली हुई थीं। पुलिस ने इसे संदिग्घ माना और जांच करना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार वारदात के समय मृतका के मां की एक साल की बेटी घर पर ही थी। अपचारी बालक ने उसे घर के अंदर दरवाजे के पास लिटा दिया और छत के रास्ते से ही फरार हो गया। जब बच्ची रोने लगी तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए और नाबालिग की लाश को फंदे पर झूलते देखा। तत्काल पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। जहां शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। डॉक्टरों को बच्ची के प्राइवेट पार्ट के आसपास चोट के निशान मिले। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए जांच जारी है।
नई दिल्ली। पंजाब के फरीदकोट में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपितों को बख्शीवाला, जिला पटियाला के (जीडी एंट्री नंबर 3) में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। आरोपितों में दो नाबालिग है।
यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने की है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में पकड़े गए शूटर्स का खालिस्तानी कनेक्शम भी सामने आया है।
इन शूटर्स के कनेक्शन पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिन्दा से भी होना बताया जा रहा है। इतना ही नहीं इस हत्याकांड में गोल्डी बराड़ और लॉरेन्स बिश्नोई का हाथ भी सामने आ रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रदीप सिंह की हत्या करने आए हमलावरों ने उन पर 60 गोलियां बरसाई थी। इस गोलीबारी में एक हमलावर के पैर में भी गोली लगी है। पकड़े गए आरोपित की पहचान कलानौर रोहतक निवासी जितेंद्र (26) के रूप में हुई है] जबकि दो नाबालिग एक भिवानी व दूसरा रोहतक के रहने वाले है।
इससे पहले राज्य के अमृतसर में शिवसेना टकसाली के नेता सुधीर सूरी की हत्या में भी पुलिस को खालिस्तानी कनेक्शन मिला है। इस मामले में खुलासा हुआ था कि खालिस्तानी आतंकी ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर हिंदू-सिख दंगे भड़काना चाहते हैं। हालांकि फरीदकोट मामले में फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
इससे पहले पंजाब के फरीदकोट में छह अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार को 2015 के बेअदबी मामले में आरोपी व डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि प्रदीप सिंह को फरीदकोट के कोटकपूरा स्थित डेयरी की दुकान में सुबह करीब सवा सात बजे गोली मारी गई। इस हमले में प्रदीप के बॉडीगार्ड और एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया।
वहीं सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट में कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। बरार मई में हुई पंजाबी गायक सिद्धु मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित है। सिंह की हत्या की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि बाइक सवार छह हमलावरों में से दो प्रदीप सिंह की दुकान में घुसे और उन पर गोली चलाई।
हुगली। जंगीपाड़ा में लापता नाबालिग लड़की की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार तड़के हुगली जिला ग्रामीण पुलिस ने हरिपाल इलाके से चारों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपितों में नाबालिग का दूर का रिश्तेदार भी शामिल है। उन्हें आज श्रीरामपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नाबालिग की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत को लेकर शनिवार को जंगीपाड़ा में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। चार दिनों तक लापता रहने के बाद किशोरी का शव एक स्थानीय जलाशय से बरामद किया गया। स्थानीय एवं परिवार के लोगों ने उसकी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस जांच में आनाकानी कर रही है।
इस बीच रविवार सुबह गांव में घुसने की कोशिश कर रहे कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को ग्रामीणों की बाधाओं का सामना करना पड़ा। उन्हें गांव के बाहर से ही वापस भेज दिया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक वे नहीं चाहते कि इस घटना को लेकर किसी तरह की राजनीति हो। हालांकि भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल मौके पर पहुंचने में कामयाब रहीं और उन्होंने मृत किशोरी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर इलाके में चार लोगों ने 12 साल के एक लड़के की कथित तौर पर पिटाई की और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। 12 साल के एक लड़के के साथ चार लोगों ने बेरहमी से दुराचार किया और उसे लाठियों से पीटा गया।
उन्होंने आगे कहा कि, डीसीडब्ल्यू टीम ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। मालीवाल ने कहा कि, चार आरोपियों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अभी भी फरार हैं। दिल्ली पुलिस को जारी एक नोटिस में, मालीवाल ने कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया है कि 18 सितंबर को 4 लोगों द्वारा उनके बच्चे के साथ सामूहिक दुराचार किया गया, जिन्होंने उसके निजी अंगों में रॉड भी डाली। उन्होंने उसे डंडों से बेरहमी से पीटा। बच्चे ने 22 सितंबर को अपने माता-पिता को इस भयावह घटना के बारे में सूचित किया। मालीवाल ने बताया कि लड़के को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने 28 सितंबर तक प्राथमिकी की प्रति के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट की मांग की।