ब्रसेल्स । उत्तर अटलांटिक सहयोग संगठन (नाटो) से जुड़े देशों ने अगले वर्ष की शुरुआत में रूसी सीमा के पास बड़ा युद्धाभ्यास करने का फैसला किया है। इस युद्धाभ्यास ‘स्टीडफास्ट डिफेंडर’ को शीत युद्ध के बाद सबसे बड़ा अभ्यास बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक अगले वर्ष फरवरी से मार्च के बीच प्रस्तावित यह युद्धाभ्यास रूसी सीमा के पास किया जाएगा। जर्मनी, पोलैंड व बाल्टिक सागर में प्रस्तावित युद्धाभ्यास में नाटो देशों के 41 हजार से अधिक सैनिक भाग लेंगे। इस दौरान भविष्य में किसी नाटो देश पर होने वाले रूसी हमले को विफल करने का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान नाटो देश अपनी तैयारी का आकलन करेंगे। इस अभ्यास को स्टीडफास्ट डिफेंडर नाम दिया गया है। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद नाटो के कई छोटे देश सहमे हुए हैं जिनमें से कुछ तो पूर्व सोवियत संघ का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें रूस के हमले का डर सता रहा है।
नाटो की कोशिश है कि खुद को एक युद्धक गठजोड़ के रूप में तैयार करे। इस अभ्यास के दौरान 500 से 700 हवाई युद्धक मिशन आयोजित किए जाएंगे। इसमें 50 से ज्यादा युद्धपोत और 41 हजार से ज्यादा सैनिक हिस्सा लेंगे। नाटो अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास को रूसी गठबंधन के हमले का जवाब देने के लिए डिजाइन किया गया है। नाटो अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास के दौरान दुनिया का रियल भौगोलिक डेटा इस्तेमाल किया जाएगा ताकि सैनिकों के लिए ज्यादा वास्तविक माहौल बनाया जा सके।
military exercise
टोक्यो। जापान के प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास के दौरान दो व्यक्ति की मौत हो गई है। सरकार के प्रवक्ता हिरोकाजो मत्सुनो ने बताया घटना के बाद संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, उन्होंने इस घटना के बारे में अन्य कोई भी जानकारी नहीं दी है।
ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स ने एक बयान में कहा- ‘नए कर्मियों के प्रशिक्षण में अभ्यास के दौरान एक सेल्फ डिफेंस के फोर्स के उम्मीदवार ने तीन कर्मियों पर गोली चला दी।’
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध 18 वर्षीय एसडीएफ उम्मीदवार था जिसे अन्य सैनिकों ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार पर एक 25 वर्षीय सैनिक की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। एक हवाई फुटेज में देखा गया कि इस घटना के बाद सैनिक और कुछ स्थानीय लोग आपातकालीन वाहन को घेरकर खड़े थे और पुलिस कर्मियों ने रोड को अवरुद्ध कर रखा था।
वहां के एक स्थानीय व्यक्ति ने मीडिया से बातचीत करते हुए कि बताया कि सुबह कि साढ़े नौ बजे उन्होंने आपातकालीन वाहनों को उस क्षेत्र में जाते देखा लेकिन उससे पहले किसी तरह की कोई घटना की जानकारी उन्हें नहीं मिली थी।
सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अमेरिका में आपस में टकराए लड़ाकू हेलीकॉप्टर, कई सैन्य कर्मियों की मौत की आशंका
वाशिंगटन । अमेरिका में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान दो लड़ाकू हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में कई लोगों के मौत की आशंका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अमेरिका के केंटुकी प्रांत में अत्याधुनिक लड़ाकू हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक सैन्य प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरे। इस दौरान ही दोनों विमान आपस में टकरा गए। विमानों में आग लग गयी और जली हुई अवस्था में नीचे गिरे। ब्लैक हॉक अमेरिका का प्रमुख और अत्याधुनिक लड़ाकू हेलीकॉप्टर है, जिसे अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के बाद तैयार किया था। दुनियाभर में अमेरिका के कई मित्र देशों के विशेष बल इस तरह के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं। ये हेलीकॉप्टर खास मिशन को अंजाम देने में कारगर माने गए हैं। क्योंकि, इनकी गति तेज होती है और ये तकनीकी दृष्टि से भी अधिक उन्नत होते हैं।
केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने ट्वीट कर बताया कि देर रात एक नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान यह हादसा हुआ। फोर्ट कैंपबेल क्षेत्र से खबर आई है कि इसके घातक परिणाम होने की उम्मीद है। स्थानीय अधिकारी और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोग बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल घटनास्थल पर भेज दिये गए थे। अमेरिकी सेना से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे हैं। इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अभी मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। सेना की ओर हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गयी है।