‘बिग बॉस’ शो जितना विवादित है उतना ही लोकप्रिय शो के तौर पर देखा जाता है। रैपर एमसी स्टेन ने हाल ही में बिग बॉस 16 की ट्रॉफी आपने नाम किया। अब एमसी स्टेन ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और क्रिकेटर विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। जानिए क्या है ये रिकॉर्ड…
एमसी स्टेन के सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोअर्स हैं। उन्हें 18 लाख लोग फॉलो करते थे। बिग बॉस 16 जीतने के बाद एमसी स्टेन करीब 10 मिनट तक इंस्टाग्राम पर लाइव रहे। उस समय उस लाइव में 541 हजार लोग थे। आज तक किसी भी इंडियन सेलेब्रिटी के लाइव को इतने व्यूज नहीं मिले हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान के नाम था। शाहरुख जब इंस्टा पर लाइव हुए तो इसे 255 हजार व्यूज मिले थे।
MC Stan
बिग बाॅस का मौजूदा सीजन अब आखिरी दौर में है। रविवार को बिग बॉस 16 के विजेता की घोषणा की जाएगी। लोगों की दिलचस्पी इस बात को लेकर बढ़ती जा रही है कि इस बार बिग बाॅस 16 की ट्राॅफी पर किसका कब्जा होगा। सलमान खान के होस्ट वाले बिग बाॅस को लेकर एक खबर यह भी आ रही है कि इसके एक प्रतिभागी शिव ठाकरे को ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का ऑफर मिल गया है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम और शालिन भनोट शो के शीर्ष पांच प्रतियोगी हैं, जो जीतने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनमें से केवल एक ही ट्रॉफी उठाएंगे लेकिन आगे सवाल है कि आगे क्या करेंगे ? कुछ प्रतियोगियों को पहले ही अपने नए प्रोजेक्ट मिल चुके हैं। निमरित कौर अहलूवालिया लव, सेक्स, धोखा 2 में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी को सलमान खान के साथ कई फिल्में मिली हैं। अब खबर है कि शिव ठाकरे को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए साइन कर लिया गया है।
बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स है। शिव विनर होंगे या नहीं, ये तो रविवार को बिग बॉस 16 के फिनाले में ही पता चलेगा लेकिन बिग बॉस हाउस से निकलने से पहले ही शिव ठाकरे की किस्मत चमकने वाली है। दरअसल, आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि रोहित शेट्टी बिग बॉस 16 के घर में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स से घर के अंदर कुछ टास्क कराएंगे। रोहित शेट्टी इस टास्क को इसलिए कराते हैं, क्योंकि उन्हें इन टॉप कंटेस्टेंट में से किसी एक को ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के लिए चुनना है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित शेट्टी ने शिव ठाकरे को खतरों के खिलाड़ी के लिए सेलेक्ट कर लिया है लेकिन इसकी घोषणा रोहित शेट्टी बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले पर ही करेंगे।