लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से उनकी बेटी मरियम नवाज की मुलाकात तीन साल बाद हुई है। बीते दिनों इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से भ्रष्टाचार के एक मामले में बरी होते ही मरियम लंदन पहुंचीं, जहां उनके पिता और भाई रह रहे हैं।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज और मरियम के पति सफदर पर नवाज के प्रधानमंत्री रहते हुए आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इन तीनों पर भ्रष्टाचार से अर्जित धन से लंदन के एवेनफील्ड में संपत्ति खरीदने का आरोप लगा था। चार साल पहले छह जुलाई 2018 को एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दस साल कैद की सजा सुनाई गयी थी। इसके अलावा नवाज की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज को सात साल कैद की सजा सुनाई गयी थी। नवाज शरीफ के दामाद सफदर को भी एक साल कैद की सजाई सुनाई गई थी। उसके बाद 2019 में उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया था, ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें। पिछले दिनों इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने मरियम और उनके पति को इस मामले में दोषमुक्त घोषित कर दिया था, जिस पर उन्हें पासपोर्ट वापस मिल गया।
पासपोर्ट वापस मिलते ही मरियम सबसे पहले लंदन रवाना हुईं। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उनके भाई हसन नवाज और उनके पुत्र जुनैद सफदर उन्हें लेने पहुंचे थे। वहां से वे अपने पिता नवाज शरीफ के पास पहुंचीं। उनके पिता नवाज शरीफ नवंबर 2019 में इलाज के लिए लंदन गए थे और तब से वहीं हैं। तीन साल बाद पिता-पुत्री की मुलाकात हुई तो मरियम भी भावुक हो गयीं। पिता से मुलाकात का भावुक चित्र मरियम ने ट्वीट भी किया है। यह चित्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। मरियम लंदन में एक माह रुकेंगी और छह नवंबर को पाकिस्तान लौटेंगी। यह भी चर्चाएं हैं कि मरियम अपने पिता एवं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लंदन से वापस पाकिस्तान लेकर आ सकती हैं।
MARIUM SHARIF
इस्लामाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ के हाथ में पाकिस्तान की सत्ता आते ही शरीफ परिवार के अच्छे दिन आने शुरू हो गए हैं। पूर्व पीएम के समधी इशाक डार को वित्त मंत्री बनाए जाने के बाद गुरुवार को नवाज शरीफ के बेटी-दामाद संपत्ति खरीद भ्रष्टाचार के आरोप से बरी हो गए हैं। इन पर लंदन के एवेनफील्ड में भ्रष्टाचार कर संपत्ति खरीदने का आरोप था।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज और मरियम के पति सफदर पर नवाज के प्रधानमंत्री रहते हुए आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इन तीनों पर भ्रष्टाचार से अर्जित धन से लंदन के एवेनफील्ड में संपत्ति खरीदने का आरोप लगा था। चार साल पहले छह जुलाई 2018 को एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दस साल कैद की सजा सुनाई गयी थी। इसके अलावा नवाज की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज को सात साल कैद की सजा सुनाई गयी थी। नवाज शरीफ के दामाद सफदर को भी एक साल कैद की सजाई सुनाई गई थी। सफदर पाकिस्तानी सेना के कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
इस सजा के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की गयी थी। कुछ समय पहले अदालत ने एवेनफील्ड संबंध में दायर इस अपील पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। न्यायमूर्ति आमेर फारुक और न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कयानी की दो सदस्यीय पीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई की थी। उच्च न्यायालय ने आज मरियम नवाज और उनके पति सफदर को इस मामले में बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने ट्वीट कर कहा कि झूठ और चरित्र हनन की तमाम कोशिशें आज ध्वस्त हो गयी हैं। मरियम नवाज का बरी होना कथित जवाबदेही प्रणाली के मुंह पर तमाचा भी है।