मन की बात कार्यक्रम के 108वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 जनवरी की शाम को पूरे देश ने रामज्योति जलाई, दिवाली मनाई। देश ने सामूहिकता की शक्ति देखी, जो विकसित भारत के हमारे संकल्पों का भी बहुत बड़ा आधार है।
उन्होंने कहा कि मैंने देश के लोगों से आग्रह किया था कि मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक स्वच्छता का अभियान चलाया जाए। मुझे अच्छा लगा कि लाखों लोगों ने श्रद्धाभाव से जुड़कर अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की साफ़-सफाई की। 26 जनवरी की परेड बहुत ही अद्भुत रही। सबसे ज्यादा चर्चा परेड में नारी शक्ति को देखकर हुई। जब कर्त्तव्य पथ पर केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ियों ने कदमताल शुरू किया तो सभी गर्व से भर उठे।
इस बार परेड में मार्च करने वाले 20 दस्तों में से 11 दस्ते महिलाओं के ही थे। इस बार 13 महिला एथलीट्स को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन बेटियों ने अनेक बड़े टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया और भारत का परचम लहराया। शारीरिक चुनौतियां, आर्थिक चुनौतियां, इन साहसी और टैलेंटेड खिलाड़ियों के आगे टिक नहीं पाईं।
मीरजापुर गणेशगंज स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल के साथ इस मौके पर प्रीतम केशरवानी, अशोक सोनी, चप्पू मौर्या, बालकृष्ण सोनी, शिव कुमार गुप्ता, रूप कुमार गुप्ता, अशोक जायसवाल, बंटी सोनकर, दिलीप जायसवाल, अनूप जायसवाल, रामेश्वर सोनी आदि मौजूद थे।