मुंबई । भोजपुरी सुपरसिंगर नेहा राज और बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जोड़ी का भोजपुरी वर्ल्ड में कोई मुकाबला नहीं है। नेहा और माही के नए गाने ‘मुझे रोटी बनानी नहीं आती है’ को अब तक 13 लाख व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
इस गाने में एक बड़े घर की बेटी का चित्रण किया गया है, जो शादी के बाद ससुराल में आकर क्या सोचती है। यह भूमिका माही ने बखूबी निभाई है, नेहा ने भी अपनी आवाज से दर्शकों को दीवाना बना दिया है। इस गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि ये गाना आम भोजपुरी गानों से जरा हटके है। इसमें बहुत से मजेदार मूवमेंट है, जो दर्शकों को वाओ कहने पर मजबूर कर देते हैं। ये गाना हर उस नवविवाहिता के लिए है जो शादी के बाद की समस्याओं का सामना करती हैं।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘मुझे रोटी बनाने नहीं आता है’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसकी गायिका नेहा राज है। इस गाने के लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्सन, एडिटिंग पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।
mahi srivastav
भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी बुलंद आवाज के लिए जानी जाने वाली सुपरसिंगर नेहा राज आज हर भोजपुरिया दर्शक की पहली पसंद बन कर उभरी हैं। उनके गाये ज्यादातर गाने मिलियन क्लब में शामिल होकर यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं। इसी कड़ी में अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से नेहा राज का नया गाना ‘नीला साड़ियां’ रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है। गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। इसमें उन्होंने नीली साड़ी पहन के भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर छुरियां चलाई हैं। गाने को भव्य बैकग्राउंड डांसरों और बेहतरीन सेट पर फिल्माया गया है, जिसे देखकर कोई कह नहीं सकता है कि ये भोजपुरी लोकगीत है। गाने के बीच-बीच में नेहा राज गाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करने में कामयाब रही हैं।
गाने में माही सखियों संग नीली साड़ी को लेकर बात कर रही हैं कि अखियां में काजर लगाईं होठों पे लाली गुलाबी सजाईं जात बानी जब जब बजारिया ए साखी अब नाहीं पेहनब नीला साड़ियां ए साखी लाइका मार ला सरोड पे नजरिया ए साखी।
आज माही ने भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। उनका कोई भी गाना आते ही सोशल मीडिया में छा जाता है। इनके गानों को भोजपुरिया दर्शक बार-बार देखना पसंद करते हैं। यही कारण है कि इनके गाने जल्द से जल्द मिलेनियम क्लब में शामिल हो जाते हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘नीला साड़ियां’ को सुपरसिंगर नेहा राज ने गाया है। इसके लेखक अर्जुन शर्मा हैं। इसका संगीत अभिषेक गुप्ता ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। कोरियोग्राफी दीपक शर्मा की है।