नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल द्वारा सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 31 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूँकि न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का पहला अपराध था, इसलिए पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”
मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को 20 रन से हराकर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।
इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वार्नर (52) और कप्तान ऋषभ पंत (51) के अर्धशतकों व पृथ्वी शॉ (27 गेंद 43 रन, 4 चौके, 2 छक्के) की तेज पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए।
जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए अजिक्या रहाणे (45), डेरिल मिचेल (34) और महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 37, 16 गेंद 4 चौके, 3 छक्के) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
mahendra-singh-dhoni
नई दिल्ली । क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व भारतीय कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी ने बैंगलोर स्थित फिटनेस स्टार्ट-अप ‘तगड़ा रहो’ में निवेश किया है।
विश्व कप विजेता कप्तान, जो मैदान के अंदर और बाहर अपने उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, ने “ओजी इंडियन वर्कआउट” को पुनर्जीवित करके एक फिट भारत का निर्माण करने के लिए ‘तगड़ा रहो’ के साथ हाथ मिलाया है और घरेलू ब्रांड के पदचिह्न का विस्तार करते हुए इसे भारतीयों के लिए सुलभ बनाया है।
‘तगड़ा रहो’ के पास बैंगलोर में प्रशिक्षण डगआउट हैं और अब वह दिसंबर में महाराष्ट्र में अपना पहला डगआउट लॉन्च करने के लिए तैयार है और आने वाले वर्ष के भीतर चार से पांच अतिरिक्त राज्यों में अपना विस्तार कर रहा है।
‘तगड़ा रहो’ दुनिया का पहला और एकमात्र फिटनेस कार्यक्रम है जो पारंपरिक भारतीय उपकरणों को आधुनिक प्रशिक्षण अनुप्रयोगों के साथ मिश्रित करता है। भारतीय भौतिक संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए ब्रांड का समर्पण और फिटनेस के प्रति धोनी की अद्वितीय प्रतिबद्धता, एक ऐसा गठबंधन बनाती है जो फिटनेस उद्योग में क्रांति लाने के लिए तैयार है। साझा मूल्यों के माध्यम से, तगड़ा रहो और महेंद्र सिंह धोनी एक फिटर भारत के लिए एक आंदोलन तैयार करने के लिए तैयार हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “फिटनेस मेरे जीवन का हिस्सा है और रही है; जब मैं छोटा था तब से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और अब यह वर्कआउट को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बनाने के रूप में विकसित हो गया है। जब मुझे तगड़ा रहो के बारे में पता चला, तो यह अवधारणा मुझे वास्तव में पसंद आई। आंतरिक रूप से भारतीय, कसरत में उपयोग किए जाने वाले उपकरण पारंपरिक शक्ति प्रशिक्षण का हिस्सा रहे हैं और तगड़ा रहो ने उपकरण और गतिविधियों दोनों को आधुनिक अवतार में कुशलतापूर्वक नवीनीकृत और अनुकूलित किया है। वर्कआउट में गतिविधियां और गति की एक बढ़ी हुई सीमा शामिल होती है जो कई मांसपेशियों को सक्रिय करती है जो आमतौर पर निष्क्रिय रहती हैं, यह आपके कोर और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करती है और आपकी गतिशीलता को बढ़ाती है। यह उन एथलीटों के लिए भी उत्कृष्ट है जो अब अपने फिटनेस स्तर को बनाए रखने और चोट-मुक्त रहने के लिए व्यायाम के नए रूपों पर विचार कर रहे हैं।”
धोनी ने कहा, “मैं स्टार्टअप्स और घरेलू ब्रांडों में निवेश करने में विश्वास करता हूं, जिन्हें मैं जमीनी स्तर से आगे बढ़ने में मदद कर सकता हूं। तगड़ा रहो मेरे लिए बहुत दिलचस्प है क्योंकि इसमें शायद भूली हुई कसरत को एक बार फिर से सामने लाने में नवीनता शामिल है। मैं वर्कआउट को देश के सभी कोनों तक विस्तारित करने और ले जाने के ब्रांड के दृष्टिकोण का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”
तगड़ा रहो के संस्थापक ऋषभ मल्होत्रा ने कहा, “महेंद्र सिंह धोनी देश के लिए एक आदर्श रहे हैं, वह खेल में शारीरिक फिटनेस और दीर्घायु को परिभाषित करते हैं और हम उन्हें तगड़ा रहो टीम और विजन में वापस पाकर बेहद खुश हैं। फिटनेस के प्रति उनका समर्पण और घरेलू ब्रांडों का समर्थन व्यक्तियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए सशक्त बनाने और भारतीय भौतिक संस्कृति में एक नया आयाम जोड़ने के हमारे मिशन के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। हमारा उद्देश्य पूरे भारत में तगड़ा रहो के प्रशिक्षण डगआउट का विस्तार करना और वैश्विक प्रभाव डालने के लिए भारतीय फिटनेस प्रथाओं की क्षमता में विश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश करना है।”
तगड़ा रहो का इमर्सिव वर्कआउट अनुभव पूरे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है जो लोगों को ताकत, सहनशक्ति और गतिशीलता के प्रमुख स्तंभ पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। ब्रांड के पास पेटेंट किए गए मॉड्यूलर उपकरण भी हैं, जो विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप अनुकूलन और अनुकूलनशीलता को सक्षम करते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील
नई दिल्ली । महान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को 42 साल के हो गए। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट बिरादरी ने धोनी को उनके 42वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट कर धोनी को शुभकामनाएं दीं। बीसीसीआई ने ट्वीट किया, ”कैप्टन,लीडर। लीजेंड! टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और खेल की शोभा बढ़ाने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक एमएस धोनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यहां सभी प्रशंसकों के लिए जन्मदिन का उपहार है।”
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनका करिश्मा, नेतृत्व और असाधारण कौशल दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
शाह ने ट्वीट किया, ”टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान, एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! आपका करिश्मा, नेतृत्व और असाधारण कौशल दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। भारतीय क्रिकेट में आपके अद्वितीय योगदान के लिए धन्यवाद।”
धोनी की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम चेन्नई सुपर किंग्स, जिसके साथ उन्होंने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं, ने भी अपने ”थाला” को शुभकामनाएं दीं, जिसका तमिल में अर्थ ”हेड” या ”लीडर” होता है।
सीएसके ने ट्वीट किया, ”जैसे ही घड़ी में 12 बजते हैं,हम थाला के जन्मदिन में शानदार ढंग से कदम रखते हैं, ! जन्मदिन की सीटियाँ लेकर आओ!”
पांच बार की आईपीएल चैंपियन और सीएसके की कट्टर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस ने भी धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट किया, ”माही मार रहा है से लेकर धोनी के स्टाइल में अंत तक… शुद्ध मनोरंजन! जन्मदिन मुबारक हो, एमएसडी।”
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर धोनी, को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी धोनी को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
सहवाग ने ट्वीट किया,”सूर्य देव के पास अपने रथ को खींचने के लिए 7 घोड़े हैं। ऋग्वेद में दुनिया के 7 हिस्से, 7 ऋतुएं और 7 किले, 7 बुनियादी संगीत सुर, शादी में 7 फेरे, दुनिया के 7 अजूबे और 7वें महीने का 7वां दिन- एक शीर्ष व्यक्ति का जन्मदिन, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं धोनी।”
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी धोनी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया,”जन्मदिन मुबारक हो मेरे पसंदीदा धोनी।” तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी और कामना की कि भगवान उन पर असीम कृपा बनाये रखें। शमी ने ट्वीट किया,”भगवान आप पर अनंत आशीर्वाद बरसाते रहें। जन्मदिन की शुभकामनाएँ। जन्मदिन मुबारक हो धोनी भाई।”
हैदराबाद। भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। रोहित भारतीय मैदानों पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर रोहित ने धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रोहित भारत में वनडे में अब 125 छक्के लगा चुके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। धोनी ने भारत में 123 छक्के वनडे क्रिकेट में लगाए थे । हालाँकि रोहित अपनी पारी को लम्बा नहीं बना पाए और 34 रन बनाकर आउट हो गए।
गिलक्रिस्ट को पछाड़ा रोहित शर्मा ने
इसके साथ-साथ रोहित ने वनडे में एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ दिया है। रोहित अब गिलक्रिस्ट के द्वारा वनडे में बनाए गए रनों के आंकड़े को पार करने में सफल हो गए हैं। बता दें कि गिलक्रिस्ट ने वनडे में 9619 रन बनाए थे तो वहीं रोहित उनसे आगे निकल गए है। अब रोहित के वनडे में कुल 9630 रन हो गए हैं ।