मुंबई/नई दिल्ली । देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रतन टाटा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फडनवीस ने उनके आवास पर इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने के बाद कहा कि देश के लिए रतन टाटा और टाटा समूह का बहुत बड़ा योगदान है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से दिए गए इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें (रतन टाटा को) धन्यवाद देता हूं।
महाराष्ट्र सरकार ने पहली बार उद्योग रत्न पुरस्कार शुरू किया है। रतन टाटा अपने खराब स्वास्थ्य के कारण कल आयोजित पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं होंगे। महाराष्ट्र सरकार ने बीते 28 जुलाई को दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवार्ड देने की घोषणा की थी।
maharashtra government
मुंबई। रायगढ़ जिले के खालापुर में स्थित इरशालवाड़ी गांव में पहाड़ी धंसकने की घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। मलबे से अब तक 98 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और अभी भी 100 से अधिक लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की बहुत ही सावधानी से तलाश कर रही है।
मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इरशालवाड़ी गांव में पत्रकारों को बताया कि इरशालवाड़ी गांव के लोगों को सुरक्षित स्थल पर पुनर्वासन किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि इस घटना में सभी पीड़ितों को हर तरह की मदद की जा रही है। सीएम शिंदे आज सुबह डेढ़ घंटे तक पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मौके पर मदद और राहत कार्य जारी है।
इस घटना में अब तक रमेश हरि भावर (26 वर्ष), जयश्री रमेश भवर (22 वर्ष), रूद्र रमेश भवर (1 वर्ष), विनोद भगवान भावर (4 वर्ष) जीजा भगवान भावर, (36 वर्ष) और नवी मुंबई फायर ब्रिगेड के जवान शिवराम यशवंत धुमाने के शवों की पहचान कर ली गई है। अन्य मृतकों के शवों की पहचान का काम जारी है। घटना में घायल प्रवीण पांडुरंग पारधी (21 साल), यशवंत राघो डोरे (37 वर्ष), भगवान हरि भावर (25 वर्ष) और मनीष यशवन्त डोरे (35 वर्ष) की पहचान हुई है।
इरशालवाड़ी गांव में बुधवार को रात में तकरीबन 11 बजे पहाड़ी का हिस्सा धसककर आदिवासी गांव के घरों पर गिर गया था। इससे गांव के 28 घर पूरी तरह मलबे में दब गए थे। पुलिस और जिलाधिकारी कार्यालय के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन रात होने की वजह से मदद कार्य नहीं हो पा रहा था। आज सुबह से ही एनडीआरएफ के जवान और सिडकोकर्मियों ने मदद व राहत कार्य शुरू किया। इस घटना पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार नजर रखे हुए हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान को वाई प्लस स्तर की पुलिस सुरक्षा दिए जाने का निर्णय लिया है। यह सुरक्षा सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी के बाद दी गई है। साथ ही गृह विभाग ने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है।
फिल्म अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को मार्निंग वाक के दौरान अगस्त महीने में धमकी भरा पत्र मिला था। इसके बाद सलीम खान की शिकायत पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। जांच में पता चला था कि यह धमकी लारेंस विश्रोई गिरोह की ओर से दी गई थी। इसी वजह से उस समय सलमान खान को बंदूक रखने का लाइसेंस भी जारी किया गया था। उस समय सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई थी। इसके बाद गृह विभाग ने पुलिस सुरक्षा तय करने के लिए समिति गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट के बाद आज गृह विभाग ने सलमान खान को वाई प्लस स्तर की सुरक्षा प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है।