मुंबई। कभी धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित का पचास की उम्र पार करने के बाद भी दर्शकों पर जादू बरक़रार है। एक्टिंग के साथ-साथ फैंस उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 55 साल की उम्र में भी माधुरी अपनी फिटनेस से सबका ध्यान खींच रही हैं। माधुरी दीक्षित ने खुद को एक खास तोहफा दिया है।
माधुरी दीक्षित ने एक नई सुपरकार खरीदी है। माधुरी ने खुद को पोर्शे 911 टर्बो एस गिफ्ट की है। हाल ही में माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. नेने को इसी कार में घूमते हुए स्पॉट किया गया है। खरीदी गई इस पोर्श स्पोर्ट्स कार की कीमत करीब 3.8 करोड़ रुपये है। पोर्शे सबसे तेज कारों में से एक है। माधुरी की इस कार का रंग सिल्वर है। गति लगभग 330 किमी प्रति घंटा है।
इस बीच, माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एप्पल के सीईओ टिम कुक के साथ मुंबई में वड़ा पाव का आनंद लिया। माधुरी दीक्षित और कुक की वड़ा पाव खाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Madhuri Dixit
आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक फिलहाल भारत में हैं। वह भारत में पहले एप्पल स्टोर का उद्घाटन करने आए हैं। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी से उनके मुंबई स्थित एंटीलिया आवास पर मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई के मशहूर स्ट्रीट फूड वड़ा पाव की भी जमकर तारीफ की है।
बॉलीवुड की हॉट गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ वडापाव खाते टिम कुक की फोटो वायरल हो गई है। टिम कुक ने इस फोटो को शेयर कर ट्विटर पर माधुरी का शुक्रिया अदा किया है। टिम ने कहा, ”मेरा पहला वड़ा पाव से परिचय कराने के लिए माधुरी दीक्षित का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह बहुत स्वादिष्ट था।”
माधुरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की और लिखा, ”मुंबई का स्वागत करने के लिए वड़ा पाव खाने से बेहतर कोई तरीका नहीं है!” इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आकाश अंबानी और ईशा अंबानी टिम कुक के साथ एंटीलिया गेट के पास नजर आ रहे हैं।
टिम कुक मुंबई में भारत के पहले एप्पल स्टोर का उद्घाटन करेंगे। यह एप्पल स्टोर मुंबई के बीकेसी बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खोला जाएगा। इतना ही नहीं उम्मीद की जा रही है कि टिम कुक भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात करेंगे। कुल मिलाकर इसमें कोई शक नहीं है कि टिम कुक का यह भारत दौरा खास होने वाला है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेह लता दीक्षित का रविवार की सुबह निधन हो गया। वह 91 साल की थीं । इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षित के फैमिली फ्रेंड रिक्कू राकेश नाथ ने दी। वहीं माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने ने ये दुखद समाचार शेयर किया। बयान में उन्होंने लिखा- हमारी प्यारी आई, स्नेह लता दीक्षित, आज सुबह अपने करीबियों के बीच शांति से गुजर गईं। उनका अंतिम संस्कार शाम को वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा।
माधुरी ने माँ के आखिरी जन्मदिन पर एक नोट शेयर किया था
मां के पिछले जन्मदिन पर माधुरी दीक्षित ने बेहद प्यारा नोट शेयर किया था। अनदेखी तस्वीरें पोस्ट करते हुए माधुरी ने लिखा था- ‘जन्मदिन मुबारक हो। आई। वो कहते हैं न कि एक मां और बेटी बहुत अच्छी दोस्त होती हैं। इस बात में कोई भी शक नहीं है। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, जो सबक आपने सिखाए हैं वह मेरे लिए बहुत बड़ा गिफ्ट है। मैं आपके अच्छे स्वास्थय और खुशी की कामना करती हूं।’
मां से सीखा है सादगी से जीने का सलीका
माधुरी दीक्षित के करियर के शुरुआती दिनों में उनकी मां ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया था। फिल्म की शूटिंग से लेकर इवेंट तक, उनकी मां हमेशा उनके साथ रहती थी। एक्रट्रेस कई बार कह चुकी हैं कि स्टार होने के बावजूद एक आम जिंदगी जीने में उनकी मां का बहुत बड़ा हाथ है। उनकी मां ने हमेशा उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया है।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में बतौर जज नजर आ रही हैं। जल्द ही इस शो में जान्हवी कपूर बतौर गेस्ट नजर आयेंगी। हाल ही में इस शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें झलक दिखला जा के स्टेज पर जान्हवी कपूर शो की जज माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म देवदास के गाने काहे काहे छेड़ छेड़…. मोहे पर डांस करती नजर आ रही है। जान्हवी के साथ डांस करने से पहले माधुरी उनसे कहती हैं- इसी मंच पर मैंने आपकी मम्मी श्रीदेवी के साथ डांस किया था। इसके बाद दोनों देवदास के गाने पर डांस करती हैं। इसके बाद माधुरी -जान्हवी को गले लगा लेती हैं।
सामने आये इस प्रोमो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों एक्ट्रेस की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। वहीं शो के अन्य जजेस भी दोनों अभिनेत्रियों के डांस मूव्स देखकर उनकी जमकर तारीफ करते हैं। उल्लेखनीय है कि जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मिली के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसी के चलते वह इस शो में भी बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं।