पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को हाल ही में सिद्धार्थ-कियारा के वेडिंग रिसेप्शन में साथ देखा गया था। उसके बाद अनन्या ने आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के प्रीमियर में भी शिरकत की थी। अब लैक्मे फैशन वीक में साथ दिखने पर एक बार फिर इनके रिश्ते की चर्चा हो रही है।
लैक्मे फैशन वीक 2023 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। इस ग्रैंड फिनाले में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए। दोनों मनीष मल्होत्रा के शो स्टॉपर थे। उन्होंने साथ में वॉक किया और पोज भी दिए। इन दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आदित्य ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। तो अनन्या ने हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी।
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को काफी समय से बॉलीवुड की कई पार्टियों में साथ देखा जा चुका है। सिद्धार्थ कियारा की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी के अलावा दोनों को कृति सेनन की दिवाली पार्टी में भी देखा गया था। अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जहां दोनों बातें करते नजर आए वहीं दोनों की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच, इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी कमेंट नहीं किया है।
lakme fashion week
मुंबई। लक्मे फैशन वीक 2023 में अंशुला कपूर ने रैंपवॉक किया तो भाई बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने जोरदार ढंग से उसका हौसला बढ़ाया। अंशुला कपूर ने अपने खूबसूरत आउटफिट से सबका ध्यान खींचा। इन खास पलों का वीडियो भी वायरल हो रहा है। फैशन वीक स्टेज के पास बैठे अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन को रैंप वॉक करते देख काफी खुश नजर आए।
इस वायरल वीडियो में अपनी छोटी बहन के लिए अर्जुन की खुशी देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। भाई-बहन के इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग कितनी खूबसूरत है।
वहीं, अंशुला भी शिमरी टॉप और स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बहन को रैंप वॉक करते देख अर्जुन को बहुत गर्व होता है। वीडियो देखकर लोग अर्जुन और अंशुला की इस भाई-बहन की जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि, ”दोनों बहुत स्वीट हैं।” एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें अर्जुन का अंदाज काफी पसंद आया। कुछ लोग अंशुला के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं।