अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक ही जगह और एक ही समय पर एक साथ स्पॉट होकर अपने संबंधों को लगभग आधिकारिक बना रहे हैं। उनके प्यार के चर्चे करण जौहर की एक पार्टी में शुरू हुआ, जहां कारण जौहर ने कॉफी विद करण 7 में अनन्या को आदित्य का नाम लेकर चिढ़ाया। अब एक सूत्र ने खुलासा किया है कि अनन्या और आदित्य वास्तव में एक-दूसरे के प्यार में हैं और वे एक-दूसरे के बारे में काफी गंभीर हैं। इन दिनों दोनों को हाथों में हाथ डाले साथ-साथ चलते कई दफा देखा गया। अनन्या और आदित्य ने सिद्धार्थ और कियारा की शादी के रिसेप्शन में भी एक साथ शिरकत की और पार्टी में खूब सुर्खियां बटोरी। चर्चा है कि शायद अनन्या और आदित्य नए सिड और कियारा होंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें आदित्य की द नाइट मैनेजर रिलीज़ हो रही है, जबकि अनन्या आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में दिखाई देंगी।
kiara
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मंगलवार को सदा के लिए एक दूसरे के हो गए। इस जोड़े ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में आयोजित समारोह में सात फेरे लिये। इसके साथ ही शादी के बंधन में बंध गए।
इससे पूर्व दूल्हे राजा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पूरे जोर शोर के साथ ”साजन जी घर आए” गाने पर डांस करते हुए शादी के मंडप में एंट्री की थी। इसके अलावा पैलेस के बाहर उन्हीं की फिल्म ”बार-बार देखो” के फेमस गाने ”काला चश्मा” को भी बजते सुना गया।
सिद्धार्थ और कियारा की शादी में शामिल होने के शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा के साथ जैसलमेर पहले ही पहुंच चुके थे। इनके अलावा करण जौहर, जूही चावला जैसे सेलिब्रिटीज भी शादी में पहुंचे। जूही चावला ने तो आज अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ और कियारा की शादी का ब्रेकफास्ट एन्जॉय करते हुए फोटो भी शेयर किया।
दोपहर करीब दो बजे होटल में सेहराबंदी का कार्यक्रम शुरू हुआ। वहां पर दूल्हे सिद्धार्थ को सेहरा बंधा गया। साथ ही बारातियों को भी साफा बंधा गया। इसके बाद करीब चार बजे पूरे शाही इंतज़ाम के साथ सिद्धार्थ की बारात निकली। बारात की शोभा बढ़ाने के लिए इसमें विंटेज गाड़िया, ऊंट और घोड़ों का काफिला भी निकला। सूर्यगढ़ की बावड़ी पर शादी का मंडप सजाया गया था। दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से परिवार के लोग और उनके खास मित्र जश्न मना रहे हैं।
शादी से पहले दोनों कपल को हल्दी लगाई गई। कपल के हल्दी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। वीडियो में सूर्यगढ़ पैलेस हल्दी के पीले रंग से सजा नज़र आया था। 6 फरवरी को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ था। इस रस्म के लिए पूरे पैलेस को गुलाबी रंग से सजाया गया था। मेहंदी और संगीत के कार्यक्रम की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा है।
बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों दोनों की शादी की खबरें हर तरफ छाई हुई है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक इसपर खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन अक्सर दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। वहीं अब इस कपल को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार यह कपल अगले साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों की शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की वेडिंग वेन्यू से लेकर गेस्ट की लिस्ट तक फाइनल हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शादी में करण जौहर और अश्विनी यार्डी शामिल होंगे, क्योंकि ये दोनों सिद्धार्थ और कियारा के बहुत करीब हैं। वहीं विक्की कौशल, कटरीना कैफ, वरुण धवन, जैकी भगनानी और उनकी गर्लफ्रेंड रकुलप्रीत सिंह को भी इनवाइट किए जाने की संभावना है।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू डिसाइड कर लिया है। इस शादी के लिए पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुख विलास होटल को चुना गया है। शादी के बाद मुंबई में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इतना ही नहीं मल्होत्रा और आडवाणी फैमिली ने शादी की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की कमेस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है और दोनों को एक होते हुए देखना चाहते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आये थे। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों की अफेयर की ख़बरें भी जोरों -शोरों से चलने लगी। शेरशाह की रिलीज के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। वहीं फैंस को सिद्धार्थ-कियारा की शादी का बेसब्री से इन्तजार है।