बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन किए तथा प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि करणी मंदिर जन-जन की आस्था का केंद्र है। यहां पूरे देश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने आसोज नवरात्रि मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान करणी मंदिर ट्रस्ट के गिरिराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, वसुदान, छैलू सिंह, पूर्व अध्यक्ष मोहन दान, डॉ. कुलदीप बिट्ठू तथा नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा मौजूद रहे।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को देशनोक के अगुणा मोहल्ला में संचालित इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया। इसका संचालन 18 सितंबर को प्रारंभ हुआ था। ऊर्जा मंत्री ने भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया और कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को शुद्ध भोजन मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। इस रसोई का संचालन रामप्रताप हनुमानदास मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। भोजन के लिए आमजन से ली जाने वाली राशि (आठ रुपये) का वहन ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा, पार्षद हंसा राम मेघवाल, गोपाल राम मेघवाल, सहस्रदान चारण, गजानंद स्वामी, नरेश दान सहित मेघवाल समाज के लोग मौजूद रहे।
Karni Mata
बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को बीकानेर में कहा कि चार साल पहले जनता ने कांग्रेस को चुना था, लेकिन इन बीते सालों में राज्य की जनता के साथ विश्वासघात हुआ। जनता ने काम करने के लिए कांग्रेस को चुना था लेकिन सरकार को बचाने के लिए या कुर्सी बचाने के लिए ये समय निकाल दिया गया। जिले की देवदर्शन यात्रा पर निकलीं राजे ने यह बात 32 किलोमीटर दूर विश्वविख्यात देशनोक स्थित मां करणी के दरबार में दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद में कही।
उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा संघर्ष करने के बाद ही कुछ न कुछ मिलता है। कुछ भी सीधा नहीं होता। कहते हैं मां करणी का आशीर्वाद लेने आएं और सफेद काबा [चूहा] दिख जाए तो काम सफल होता है तो आज मां ने भी आशीर्वाद दे दिया है। जनसंवाद कार्यक्रम में मंच पर सिर्फ राजे के लिए ही कुर्सी लगायी गयी थी और कार्यक्रम आयोजक पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी स्वयं मंच पर नहीं होकर एक माइक अपने हाथ में रखकर सभा का संचालन करते दिखे।
शहर व देहात बीजेपी ने कार्यक्रम से दूरी बना रखी थी, सिर्फ बीकानेर शहर बीजेपी अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह स्वागत करने देशनोक पहुंचे लेकिन उनकी कार्यकारिणी के सदस्य नहीं दिखे। हेलीपेड पर गुलदस्ता वेलकम करने के बाद वे वहां से निकल गए।