टोक्यो (जापान )। विश्व के अनेक देशों विशेषकर चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद इसका कहर जापान में भी नज़र आने लगा है। एक जानकारी के अनुसार जापान में एक दिन में चार सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना दुनिया को एक बार फिर से अपनी चपेट में लेने वाला है।
जापान में बुधवार को कोरोना 415 मरीजों की मौत दर्ज की गई गया। यह संख्या एक दिन में अब तक की सबसे अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में बुधवार को 216,219 नए कोविड मामले सामने आए, जो एक सप्ताह पहले की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है। ताजा कोविड आंकड़ों में इस साल अगस्त में लगभग 2.60 लाख प्रतिदिन के रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब है। देशभर में 28 मिलियन से अधिक मामलों के साथ जापान में वायरस से मरने वालों की संख्या 55 हजार से अधिक हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार कोविड के बढ़ते आंकड़े विदेश से व्यक्तिगत यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद सामने आए हैं। जापान में टूरिस्ट आगमन नवंबर में लगभग 10 लाख तक पहुंच गया था, देश के पहले पूरे महीने के बाद कोविड ने दो साल से अधिक समय तक पर्यटन को प्रभावी रूप से रोक दिया। कुछ अन्य देशों के विपरीत, सरकार ने जापान में मास्क पहनना कभी भी अनिवार्य नहीं किया गया है। 11 अक्टूबर को जापान ने दुनिया के कुछ सख्त सीमा नियंत्रणों को समाप्त कर दिया।
प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन पर भरोसा जताया। जापान इस समय हर दिन 2 लाख से अधिक नए कोविड मामलों की रिपोर्ट कर रहा है। देश महामारी की आठवीं लहर से गुजर रहा है।
JAPAN ALERT
टोक्यो-सियोल,। उत्तर कोरिया द्वारा बुधवार को 23 मिसाइल दागने के बाद एक दक्षिण कोरियाई द्वीप पर हवाई हमले के सायरन बजाए गए और लोगों को भूमिगत बंकरों में ले जाया गया। वहीं, जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने आपातकालीन मिसाइल दागने के बाद अलर्ट जारी किया है। उत्तर कोरिया ने मिसाइल दागी, जो जापान के ऊपर से प्रशांत की ओर गई। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि उनमें से एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल भी हो सकती है।
उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई मिसाइल में कम से कम एक की दिशा एक दक्षिण कोरियाई द्वीप की ओर थी। वहीं दक्षिण कोरिया ने भी जवाबी कार्रवाई के तहत उसी सीमा क्षेत्र में अपनी मिसाइल दागी। इससे कुछ घंटे पहले ही उत्तर कोरिया ने चल रहे दक्षिण कोरियाई-अमेरिकी सैन्य अभ्यास के विरोध में दोनों देशों को धमकी दी थी कि उन्हें इतिहास में सबसे भयानक कीमत चुकानी पड़ सकती है। उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों का उपयोग करने की भी धमकी दी थी।
अमेरिका ने हालांकि कहा है कि उत्तर कोरिया के प्रति उसका कोई शत्रुतापूर्ण इरादा नहीं है और उसने उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया। दक्षिण कोरिया ने कहा कि उसने उस द्वीप के लिए हवाई हमले का अलर्ट जारी किया। इसके कुछ घंटों बाद दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उसने द्वीप पर हवाई हमले का अलर्ट वापस ले लिया है।
दक्षिण कोरिया के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल दागे जाने के मद्देनजर बृहस्पतिवार सुबह तक देश के पूर्वी जल क्षेत्र के ऊपर कुछ वायु मार्गों को बंद कर दिया है
सियोल। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एकबार फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अनुसार उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। उत्तर कोरिया के टोक्यो के ऊपर से अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद जापान ने अपने नागरिकों से आश्रय स्थलों को खाली करने का आग्रह किया है।
क्योडो न्यूज के मुताबिक मंगलवार तड़के सरकार ने अलर्ट जारी कर जापान के सबसे उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो और देश के उत्तरपूर्वी प्रांत आओमोरी के निवासियों से इमारतों के अंदर रहने का आग्रह किया। जापान सरकार ने नागरिकों को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए भी कहा है।
उल्लेखनीय है कि किम जोंग के देश ने एक हफ्ते में यह पांचवां मिसाइल टेस्ट किया है। उत्तर कोरिया ने एक हफ्ते में कई मिसाइल टेस्ट किए हैं। उत्तर कोरियाई प्रमुख किम जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को सैन्य अभ्यास ने करने की चेतावनी दी थी। अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच यह सैन्य अभ्यास हुआ था। इसमें नौसेना बलों के साथ त्रिपक्षीय पनडुब्बी रोधी अभ्यास किया गया था।
उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट ने जापान और दक्षिण कोरिया की चिंता बढ़ा दी है। वह इन मिसाइलों से जापान सागर को निशाना बनाता है। इसी क्षेत्र में जापान और दक्षिण कोरिया ने अमेरिका के साथ मिलकर पनडुब्बी सैन्य अभ्यास किया था।
अमेरिका कई बार उत्तर कोरिया को मिसाइल परीक्षण न करने की चेतावनी दे चुका है, लेकिन किम जोंग पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। जोंग फिर अपनी पुरानी छवि में लौट आए है। वह सात दिन में गए चार मिसाइल टेस्ट कर चुके हैं। शनिवार को उत्तर कोरिया ने दो मिसाइल टेस्ट किए थे। इस वर्ष की शुरुआत से ही वह मिसाइल टेस्ट कर रहा है। अब उसने जो मिसाइल टेस्ट किए हैं उसका सीधा निशाना अमेरिका और जापान पर है।