लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि जमीन पर कब्जा करने वाले और गरीबों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बचने नहीं चाहिए।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन के दौरान आम जन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। विभिन्न जिलों से लगभग 220 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी ने सबको आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत भी दी कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।
Janta Darshan
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में आये लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों को उनके तीव्र गति से निस्तारण का निर्देश दिया।
गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों के लोग पहुंचे थे। लगभग 350 की संख्या में आये लोगों की अलग अलग समस्याएं रहीं। इनमें से कईयों की समस्याएं राजस्व से जुड़ी रहीं तो कई ने इलाज में आ रही दिक्कतों को दूर करने की गुहार लगायी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की पीड़ा सुनने के बाद सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारियों को इनका निस्तारण तीव्र गति से करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएम ने कहा कि किसी भी बीमार के इलाज में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। सबकी समस्याओं का न सिर्फ समय बद्ध निस्तारण होगा बल्कि न्याय भी मिलेगा। शिकायतकर्ताओं के साथ आये बच्चों को सीएम योगी ने दुलार भी किया।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं को सुना। समस्याओं कर निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर फरियादी को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।
मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में आए हुआ लगभग 500 शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुनी। इस दौरान वे एक-एक फरियादी के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को गंभीराता से सुनी। समस्याओं में राजस्व के मामलों के आलावा पुलिस और चिकित्सा सम्बन्धी मामले भी शामिल रहे। मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकीय आर्थिक सहयोग मांगने वालों की संख्या भी काफी रही। जमीन से जुड़े मामलों कर त्वरित निस्तारण और दोषियों के खिलाफ न्यायपरक कार्रवाई के निर्देश दिये। फरियादियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं के साथ आये बच्चों को दुलारा और टाफी व चॉकलेट देकर प्यार किया। उन्हें खूब पढ़ने व लगातार आगे बढ़ने का आशीष दिया।
गोरखपुर। गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार (जनता दर्शन) लगाया। लगभग 400 से अधिक लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चाहे राजस्व या जमीन संबंधित शिकायत हो अथवा किसी के गंभीर बीमारी के इलाज सम्बन्धी समस्या, सबका त्वरित समाधान होना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मदद का भरोसा दिया।