लखनऊ। समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर सरकार के पाठ कराने के निर्णय को हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।
स्वामी प्रसाद ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने लिखा कि ‘ढोल, गवार, शुद्र, पशु, नारी। सकल ताड़ना के अधिकारी।।’
कहा कि यह उसी सुंदरकांड का हिस्सा, जिसका सरकार ने पाठ कराने का निर्णय लिया है, यानी सरकार का यह निर्णय महिलाओं व शूद्र समाज को प्रताड़ित व अपमानित करने वाले तीन प्रतिशत लोगों का बढ़ावा देने एवं 97 फीसदी हिंदू समाज के भावनाओं को आहत करने वाला है।
उल्लेखनीय है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या बीते कुछ समय से विवादित बयान देने के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने बयानों में वह हिन्दुओं को ठेस देने वाली टिप्पणियां करने से भी गुरैज नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भी उनका एक ट्वीट आया है।
Hindu Society
मुंबई। मुंबई के दादर स्थित कामगार मैदान में सकल हिंदू समाज ने लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने के लिए जन आक्रोश प्रदर्शन किया। साथ ही दादर स्थित शिवाजी पार्क से कामगार मैदान तक मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।
प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम कदम, केशव उपाध्ये, नीतेश नारायण राणे बालासाहेब की शिवसेना के सदा सरवणकर सहित कई हिंदू नेता भी उपस्थित थे। मार्च की अगुआई महिलाओं ने की। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान जो हिंदू हित का काम करेगा, वही देश पर राज करेगा, गर्व से कहो हम हिंदू हैं जैसे नारे लगाए गए। इसके बाद कामगार मैदान पर लोगों ने प्रदर्शन किया।
लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि श्रद्धा वाल्कर की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। देश में लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं। श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड के बाद भी कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। इसलिए पूरा हिंदू समुदाय मांग कर रहा है कि धर्मांतरण कानून को लागू किया जाए। प्रदर्शन में श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड के आरोपित आफताब को कठोर सजा दिलाने की मांग की गई। भाजपा विधायक नीतेश राणे ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में हिंदू समाज पर अन्याय हुआ है लेकिन अब सत्ता में आई भाजपा सरकार ने धर्मांतरण को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही राज्य सरकार लव जिहाद को लेकर भी कठोर कदम उठा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
धार। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिसाहिक भोजशाला में गुरुवार को वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां सुबह सात बजे से भक्तों के आना का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां मां वाग्देवी की आराधना के स्वर से पूरी भोजशाला परिसर गूंजायमान हो रहे हैं। हजारों लोग आराधना के साक्षी बने। राजा भोज और मां वाग्देवी के जयकारों के से पूरी भोजशाला गूंजायमान हो उठी। सुबह सात बजे मां सरस्वती यज्ञ प्रारंभ हुआ। इसमें हजारों लोगों ने आहुतियां दीं।
भोजशाला साल में केवल एक दिन वसंत पंचमी के दिन खुली रहती है। यहां वसंत पंचमी के दिन हिंदू समाज को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक भोजशाला में प्रवेश की अनुमति होती है। साथ ही मां सरस्वती का तैल चित्र ले जाने के साथ ही धार्मिक आयोजन करने की अनुमति होती है। इस दिन का पूरे साल हिंदू समाज को इंतजार रहता है। गुरुवार को जैसे ही सूर्य उदय हुआ, भोजशाला में श्रद्धालुओं के आना का सिलसिला शुरू हो गया। यहां शाम तक हजारों लोग पहुंच कर मां वाग्देवी की पूजा कर यत्र में शामिल होंगे।