गुना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को पुलिस ने लगभग 750 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ बताई गई है। गांजा एक ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। एसपी पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी से गांजे को लेकर पूछताछ की जा रही है। इसको लेकर उसे रिमांड पर लेने की भी तैयारी है।
एसपी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार सुबह कैंट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक ग्वालियर की ओर से इंदौर तरफ जा रहा है। उसमें गांजा भरा हुआ है। जिस पर बायपास पर दूरदर्शन केंद्र के पास नाकेबंदी की गई। कुछ देर बाद एक ट्रक आते हुए दिखा। पुलिस ने ट्रक को घेराबंदी कर रोक लिया। ट्रक में सिर्फ चालक ही था। जिसने पूछताछ में अपना नाम बद्रीलाल पुत्र गंगाराम यादव निवासी रतनखेड़ी जिला आगर बताया। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें ऊपर रबर का सामान भरा हुआ था। उसके नीचे पैकेटों में गांजा भरा हुआ था। कुल 10 पैकेट ट्रक में मिले। इन सभी पैकेटों में 750 किलो गांजा भरा मिला। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Guna
गुना। गुना में 15 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी का कहना है कि वह तो सिर्फ दोस्त के बुलाने पर मदद करने गया था। वह निर्दोष है। उसे पूरी बात पता होती तो वह नहीं जाता। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।
घटना गुना के चांचौड़ा इलाके की है। शुक्रवार देर शाम 10वीं की छात्रा एक मकान में बेहोश मिली थी। शनिवार तक पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है। अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक आरोपी ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
छठवां आरोपी सोमवार को गिरफ्तार
गैंगरेप मामले में छठवें आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभिषेक को गुना से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वारदात को लेकर 7 आरोपी बनाए गए हैं। इनमें 5 नामजद और 2 अज्ञात हैं। 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। इनमें दो नाबालिग भी हैं। इन दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि बाकी तीन आरोपियों का पुलिस को कोर्ट से रिमांड मिला है। इधर, गुना जिला अस्पताल में छात्रा की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। आज सुबह उसने नाश्ता किया।