बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में रेल मंत्रालय भी अपने केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव की कुशल कार्यक्रम के माध्यम से लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
भारतीय रेल ने चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक 1243.46 मिलियन टन का माल ढुलाई किया। जिसमें पूर्व मध्य रेल द्वारा 147.32 मिलियन टन का माल ढुलाई का योगदान दिया गया है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा चालू वित्त वर्ष 2022-23 के जनवरी माह तक 1243.46 मीलियन टन माल का लदान किया गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में सात प्रतिशत अधिक है।
इससे भारतीय रेल को जनवरी माह तक 135387 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। यह आय पिछले वित्तीय वर्ष के जनवरी माह तक प्राप्त राजस्व की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। पूर्व मध्य रेल द्वारा चालू वित्त वर्ष 2022-23 के जनवरी माह तक 147.32 मिलियन टन माल की ढुलाई की गई।
यह ढुलाई पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.84 प्रतिशत अधिक है। माल लदान से मध्य रेल को 18 हजार 522 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह राजस्व पूर्व मध्य रेल द्वारा पिछले वर्ष के जनवरी माह तक प्राप्त राजस्व की तुलना में 17.53 प्रतिशत अधिक है।
freight
कानपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रमवां स्टेशन के पास रविवार को खाली मालगाड़ी के 29 डिब्बे बेपटरी हो गए। इसकी वजह से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट बाधित हो गया है। कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ा है। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम के साथ प्रमुख विभागीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मरम्मत कार्य जारी है।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रविवार को कानपुर-प्रयागराज खंड के फतेहपुर के निकट रमवां स्टेशन यार्ड में दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन की दिशा में जा रही मालगाड़ी के खाली 29 डिब्बे बेपटरी हो गए। इसकी वजह मार्ग में लगभग 20 ट्रेनें फंसी हैं। इसमें से गाड़ी संख्या 15004 को खागा में शार्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 15003 आज प्रयागराज से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 04076 अमृतसर-पटना और गाड़ी संख्या 22436 वंदेभारत को डीएफसी मार्ग से निकाल कर प्रयागराज के रास्ते ले जाया जाएगा। रेस्टरेशन कार्य प्रगति पर है। मंडल रेल प्रबंधक समेत प्रमुख विभागीय अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। प्रयागराज 0532- 2408128, 2407353, 2408149, कानपुर 0512-2323015, 3016, 3018, टूंडला 05612-220338, 220339, 220337, 42807, अलीगढ़ 9411212083, फतेहपुर 05180-222025, 026, 222436, इटावा 8279796658, मिर्जापुर 0542-20095, 0096, 0097, चुनार 05443-222137, 222487, 9794845048 एवं नैनी 0532-2697252 पर संपर्क कर सकते हैं।