ओक्लाहोमा । अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग की घटनाये काबू में नहीं आ रही हैं। अब ऐसी घटना ओक्लाहोमा में हुई है। जानकारी के अनुसार अमेरिका के ओक्लाहोमा स्थित व्हिस्की बैरल सैलून में शनिवार रात करीब 10 बजे हुई फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं ।
ओक्लाहोमा पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके पर तीन लोगों शव बरामद किये गए । तीन अन्य लोगों को घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। यह बार (व्हिस्की बैरल सैलून) न्यूकैसल रोड के पास है। इसके अलावा साउथ रॉफ एवेन्यू में रात करीब 10 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोलीबारी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
firing in bar
रोम । रोम में बंदूकधारी ने एक बार में एक ने अंधाधुंध फायरिंग करके तीन लोगों को मौत के घाट उतर दिया। । मरने वाले लोगों में इटली की प्रधानमंत्री की एक मित्र भी शामिल हैं। घटना में चार लोग घायल भी गए। स्थानीय पुलिस ने हमलावर बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया है।
इटली कि राजधानी रोम के एक बार में एक अपार्टमेंट के निवासियों की बैठक चल रही थी। इसी दौरान एक बंदूकधारी बार में घुसा और बार का दरवाजा बंद कर दिया। वह चिल्लाकर बोला, ‘मैं तुम्हें मार दूंगा’ और फिर गोली चलाना शुरू कर दिया। गोली लगने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी और चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उसे बार में ही मौजूद अन्य लोगों ने दबोच लिया था। बाद में पुलिस ने 57 वर्षीय हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। उक्त हमलावर का उस अपार्टमेंट के रेजीडेंट्स एसोसिएशन के साथ कई बार विवाद हुआ था, जिसके निवासियों की बैठक में उसने गोलियां चलाईं। मरने वाली तीन महिलाओं में निकोलेटा गोलिसानो इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की सहेली बताई गयी हैं।
मेलोनी ने गोलिसानो की मौत के बाद इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी तस्वीर साझा कर लिखा, मेरे लिए वह हमेशा इसी तरह खूबसूरत और खुश रहेंगी। उनका इस तरह मरना ठीक नहीं है। मेलोनी ने कहा कि हमलावर ने जिस शूटिंग रेंज से हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक ली थी, उसे बंद कर दिया गया है।
मैक्सिको सिटी । मैक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के एक बार में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का वातावरण बन गया। फायरिंग में चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मैक्सिको गुआनाजुआतो राज्य के अपासियो एल ऑल्टो शहर में एक बार में गुरुवार रात नौ बजे के आसपास अचानक हथियारों से लैस कुछ लोग आए और बार में मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक फायरिंग होने से बार व उसके आसपास भगदड़ का माहौल बन गया और लोगों में चीख-पुकार मच गयी। कुछ देर फायरिंग करने के बाद हमलावर भाग गए। इसके बाद पुलिस व बचाव दल ने फायरिंग के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग में पांच पुरुष और चार महिलाएं मारे गए। इसके अलावा दो अन्य महिलाएं घायल हुई हैं, जिनकी हालत गंभीर है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर दो पोस्टर भी मिले हैं जो एक आपराधिक समूह की ओर इशारा करते हैं।
उल्लेखनीय है कि गुआनाजुआतो एक औद्योगिक केंद्र है। यहां पिछले महीने इरापुआटो शहर में इसी तरह की एक गोलीबारी की घटना में एक बार में 12 लोगों की मौत हो गई थी। सितंबर में हुई गोलीबारी की एक अन्य घटना में दस लोगों की मौत हो गई थी।
पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) । अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया में शनिवार रात बार में ताबड़ताड़ गोली चलने से 12 लोग लहूलुहान हो गए। यह बार केंसिंग्टन एवेन्यू- ईस्ट एलेघेनी के इलाके में है।
पुलिस ने यह जरूर कहा है कि बार में गोली चली है। कुछ लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल पहुंचाया गया है। मगर पीड़ितों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तक गोलीबारी होने की वजह भी साफ नहीं हो सकी है।
उल्लेखनीय है अमेरिका में गोलीबारी और गैंगवार में खूनखूराबा आम बात है। राष्ट्रपति जो बाइडेन कई बार बंदूक हिंसा पर पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं। वह उदार नियमों को कड़ा करने के पक्ष में हैं। अमेरिका में कोई भी व्यक्ति आसानी से बंदूक खरीद कर पूरे हक के साथ अपने पास रख सकता है।