मुंबई। अभिनय की चलती-फिरती यूनिवर्सिटी कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने बोल्ड बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। नसीरुद्दीन आजकल बन रही फिल्मो से बेहद खफा हैं। उन्होंने कहा है कि हिंदी फिल्मों की मौजूदा हालत बेहद खराब है।
मीडिया से बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने हिंदी फिल्मों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बयान दिया। नसीरुद्दीन शाह ने इस बात पर अफसोस जताया कि निर्माता-निर्देशक सिर्फ पैसे के पीछे भाग रहे हैं, इसलिए बेहतरीन फिल्में नहीं बन पा रही हैं। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी शिकायत की कि पिछले दशक में जो फिल्में बन रही थीं, वे बिल्कुल वैसी ही हैं जैसी फिल्में हम अब देख रहे हैं।
उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया कि नसीरुद्दीन शाह को बॉलीवुड फिल्में बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि हम पिछले 100 सालों से एक ही तरह की फिल्म बना रहे हैं और उसका दिखावा कर रहे हैं। हम और कितने वर्षों तक लोगों को वही फिल्में दिखाएंगे? मैंने हमेशा से ही हिंदी फिल्में देखना बंद कर दिया है, मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “इसमें सुधार की गुंजाइश तभी है जब हम इस माध्यम को सिर्फ पैसा कमाने के साधन के रूप में न देखें, बल्कि अब वह समय बीत चुका है। क्योंकि अब जो फिल्में लोग देखना पसंद करते हैं वो बनती रहेंगी और दर्शक वही फिल्में देखते रहेंगे। इसलिए अब यह उन लोगों के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है जो वास्तव में कुछ अलग और सार्थक फिल्में बनाना चाहते हैं। उन्हें आज की हकीकत इस तरह पेश करनी होगी कि कोई उनके नाम पर फतवा जारी न करे या ईडी उनके दरवाजे पर दस्तक न दे।”
पिछले साल नसीरुद्दीन शाह कुत्ते, ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड जैसी फिल्मों और वेबसीरीज में नजर आए थे। अब वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आएंगे। इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह के साथ इमरान हाशमी, श्रिया सरन, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
films
नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता माइकल डगलस को सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवार्ड दिया जाएगा। गोवा में आयोजित होने वाले 54वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उन्हें प्रतिष्ठित सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
शुक्रवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा, “यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रतिष्ठित हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता माइकल डगलस को सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रति माइकल डगलस का गहरा प्रेम सर्वविदित है और हम 54वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हमारी समृद्ध सिनेमाई संस्कृति और अनूठी परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए दक्षिण एशिया के सबसे प्रमुख फिल्म महोत्सव में उनका, कैथरीन ज़ेटा जोन्स और उनके बेटे का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
माइकल डगलस फिल्मों और टेलीविजन के एक अमेरिकी अभिनेता और निर्माता हैं। उन्हें एक एमी, एक गोल्डन ग्लोब और दो एकेडमी अवार्ड्स (पहला 1975 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म वन फ़्लियु ओवर द कुकूज़ नेस्ट के निर्माता के रूप में और 1987 में वॉल स्ट्रीट में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में सम्मानित किया गया था। 2009 में डगलस ने एएफआई जीवन उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त किया।
मुंबई। मुंबई में म्यूजिक कंपनी के सीईओ का अपहरण किए जाने के मामले में शिंदे समूह के विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे के अलावा 15 लोगों के खिलाफ गोरेगांव के वनराई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
शिकायतकर्ता राजकुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर में करीब 15 लोगों ने उनके गोरेगांव स्थित ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ऑफिस पर धावा बोल दिया और मुझे जबरन बंदूक के बल पर अगवा कर विधायक प्रकाश सुर्वे के ऑफिस पर ले जाया गया। इसके बाद उनसे 100 रुपये के स्टांप पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराया गया और गाली-गलौज व मारपीट की गई। उस समय मनोज मिश्रा, पद्माकर, राज सुर्वे, विक्की शेट्टी और अज्ञात लोग थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह राजकुमार को बचा लिया था।
राजकुमार के वकील सदानंद शेट्टी ने बताया कि पूरा मामला साढ़े आठ करोड़ रुपये का है। राजकुमार सिंह ने आदिशक्ति फिल्म्स के मालिक मनोज मिश्रा को म्यूजिक प्रोडक्शन के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये दिए थे। इसी संबंध में दोनों के बीच अनुबंध बनाया गया था, लेकिन मनोज मिश्रा ने इसी अनुबंध को रद्द करवाने के लिए राजकुमार सिंह का बंदूक के बल पर अपहरण किया था और उनसे जबरन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाया।
इस मामले में वनराई पुलिस स्टेशन की टीम ने शिंदे समूह के विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 364-ए, 452, 143, 147, 149, 323, 504 और 506 और आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।
बॉलीवुड के बहुत ही पॉपुलर रैपर और सिंगर हनी सिंह लगातार खबरों में बने हुए हैं। कभी अपने गानों की वजह से तो कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से। हनी सिंह के गाने युवाओं का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। इसी बीच ये बात सामने आई कि स्टाइलिस्ट हनी सिंह का ब्रेकअप हो गया है।
कुछ दिनों पहले हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार को तलाक दे दिया था। उसके बाद हनी सिंह खुलेआम टीना थडानी को डेट कर रहे थे लेकिन अब इनके ब्रेकअप की खबर आई है। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर साथ में शेयर की गई तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया। इनके ब्रेकअप की वजह अभी सामने नहीं आई है।
हनी सिंह ने पिछले साल अप्रैल में टीना को डेट करना शुरू किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों असल जिंदगी में काफी अलग हैं। उनकी आपस में नहीं बनती थी। इसलिए उन्होंने समझदारी से अलग होने का फैसला किया।
कौन हैं टीना थडानी?
टीना थडानी एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने हनी सिंह के साथ ‘पेरिस का ट्रिप’ एल्बम में काम किया है। इस एल्बम में इनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। कहा जा रहा है कि गाना रिलीज होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।
नई दिल्ली। दस दिवसीय यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव शुक्रवार से दिल्ली में शुरू हो रहा है। ईयूएफएफ का 27वां संस्करण यूरोपीय संघ और भारत के बीच कूटनीतिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।
भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल, ईयू सदस्य देशों के दूतावासों और क्षेत्रीय साझेदारों की ओर से 13 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेचिया, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, यूनान, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लग्जमबर्ग, मालटा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन से 23 भाषाओं में कुल 27 फिल्में दिखाई जाएंगी।
इसके बाद 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक वर्चुअल रूप से भी फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और एनिमेशन जैसी विभिन्न शैलियों के जरिए यूरोप की पूरी यात्रा को दिखायेगा। कोरोना महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद भारत में यह महोत्सव हो रहा है। ऐसे में इस महोत्सव को लेकर दर्शकों में भी खासा उत्साह है।