पठान के जरिए चार साल बाद बड़े परदे पर वापसी के लिए तैयार हैं शाहरुख खान। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम का भी पठान में एहम किरदार है, वहीं सलमान खान भी इस फिल्म के शॉर्ट कैमियो में दिखाई देने वाले हैं। ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
देखें तो सलमान खान के फैंस के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। किसी का भाई किसी की जान, जो 21 अप्रैल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है उसका ट्रेलर 25 जनवरी 2023 को लॉन्च होने वाला है। इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, और पलक तिवारी भी हैं। सलमान भी चार साल बाद बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं।
यह फिल्म फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। 2023 में सलमान की दो बड़ी फिल्मों का फैंस को है इंतजार, किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3। टाइगर 3 में सलमान और कैटरीना एक बार फिर साथ दिखेंगे जो फैंस के लिए बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। इन दिनों आने वाली बड़ी फिल्मों के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Tag:
Eid
Older Posts