नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना (DELHI MCD ELECTION RESULT 2022) आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई। इस बार चुनावी मुद्दा भ्रष्टाचार, साफ-सफाई और कूड़े के पहाड़ पर केंद्रित रहा। मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन में हैं।
सभी केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। अधिकांश एग्जिट पोल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर ऐसा होता है सत्तारूढ़ भाजपा के लिए यह तगड़ा झटका होगा। दिल्ली में नगर निगम के 250 वार्ड हैं।
- दिल्ली नगर निगम की मतगणना जारी
10:30 AM तक के रुझान
- सुबह के शुरुआती रुझानों में BJP और AAP में कांटे की टक्कर
- आम आदमी पार्टी 131 सीटों पर आगे
- भारतीय जनता पार्टी 105 सीटों पर आगे
- कांग्रेस 8 सीटों पर आगे
- निर्दलीय सीट पर 05 आगे
11:00 AM तक के रुझान
- आम आदमी पार्टी 130 सीटों पर आगे
- भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों पर आगे
- कांग्रेस 11 सीटों पर आगे