नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में कई प्रकार के रोचक रिकॉर्ड बन चुके है। निगम चुनावों में जहां सबसे कम उम्र की प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया तो वहीं कई ऐसे पार्षद भी जीते जिनका जीत का मार्जिन कम रहा है। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में जीत का अंतर 200 मतों से भी कम रहा है बात करें सबसे बड़ी जीत की तो पुरानी दिल्ली के चांदनी महल में आप प्रत्याशी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
DELHI MCD ELECTION RESULT 2022
नई दिल्ली। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस जीत के लिए दिल्ली की जनता को बहुत.बहुत धन्यवाद। केजरीवाल ने भारत माता की जय से अपनी बात शुरू करते हुए कहाए दिल्ली को इतनी शानदार जीत के लिए बधाई देता हूं उन्होंने अपने बेटे को नगर निगम की जिम्मेदारी दी है। नगर निगम को ठीक करेंगे कूड़े की समस्या दूर करेंगे भ्रष्टाचार दूर करेंगे। हम बीजेपी और कांग्रेस के साथ मिलकर नगर निगम ठीक करेंगे। उनका भी हम सहयोग मांगते हैं केंद्र और प्रधानमंत्री का भी सहयोग मांगते हैं। हम सब मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली नगर निगम में 134 सीट जीत ली है। दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर यह मुकाबला था। बुधवार को हुई मतगणना में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत से 9 सीटें ज्यादा जीतकर दिल्ली नगर निगम (MCD) पर कब्जा जमा लिया है। इसी के साथ बीजेपी ने भी 104 सीटें जीती है लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी पिछले नगर निगम चुनाव का प्रदर्शन को दोहरा पाने में सफल नही हुई। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बहुमत से 21 सीटें कम जीती है। भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 वर्षों से MCD में शासन कर रही है। लेकिन इस बार बीजेपी को मुख्य विपक्षी दल की भूमिका से ही संतोष करना पड़ेगा। बात करे कांग्रेस की तो कांग्रेस के खाते में केवल 9 सीटें आई है। और कांग्रेस को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है। दिल्ली नगर निगम (MCD) में 3 सीटें अन्य के खाते में आयी है।
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) आम आदमी पार्टी (AAP) से पीछे चल रही है। मतगणना के दौरान शुरुआती दौर में आम आदमी पार्टी को इन रुझानों को परिणाम में बदलने की चुनौती है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा बीजेपी की जीत को लेकर आश्वस्त है।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आप पूर्ण बहुमत से दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव जीतने जा रही है। चड्ढा ने ने बताया कि एमसीडी में ‘आप’ आते ही सबसे पहले दिल्ली की साफ-सफाई पर ध्यान देगी। राघव ने कहा कि दिल्ली की जनता आप को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। पार्टी इस दायित्व का गंभीरता ने निर्वहन करेगी और जो वादे जनता से किये है पार्टी उसे पूरा करेगी।
राघव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी लेकिन दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। भाजपा ने सैकड़ों सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्रियों को दिल्ली एमसीडी चुनाव प्रचार में उतारा लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक 250 वार्डों में से आप पार्टी ने 106 सीटें जीत ली हैं। भाजपा ने 84 सीटें जीतीं हैं और कांग्रेस ने पांच सीटें जीतीं हैं। दोपहर 01 बजे के नतीजों के अनुसार आप 26 सीटों, भाजपा 20 सीटों पर कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है। एक निर्दलीय विधायक जीत दर्ज कर चुके हैं और दो आगे चल रहे हैं। AIMIM पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना (DELHI MCD ELECTION RESULT 2022) आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई। इस बार चुनावी मुद्दा भ्रष्टाचार, साफ-सफाई और कूड़े के पहाड़ पर केंद्रित रहा। मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन में हैं।
सभी केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। अधिकांश एग्जिट पोल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर ऐसा होता है सत्तारूढ़ भाजपा के लिए यह तगड़ा झटका होगा। दिल्ली में नगर निगम के 250 वार्ड हैं।
- दिल्ली नगर निगम की मतगणना जारी
10:30 AM तक के रुझान
- सुबह के शुरुआती रुझानों में BJP और AAP में कांटे की टक्कर
- आम आदमी पार्टी 131 सीटों पर आगे
- भारतीय जनता पार्टी 105 सीटों पर आगे
- कांग्रेस 8 सीटों पर आगे
- निर्दलीय सीट पर 05 आगे
- आम आदमी पार्टी 130 सीटों पर आगे
- भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों पर आगे
- कांग्रेस 11 सीटों पर आगे