शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान के हालिया रिलीज गाने ‘बेशरम रंग’ इन दिनों विवादों में है। इस बीच निर्माता ने गुरुवार को फिल्म का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज कर दिया है।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए इस गाने को सुनने के बाद दर्शक ख़ुशी से झूम उठे हैं। गाने में शाहरुख-दीपिका के जबदस्त डांस मूव्स देखे जा सकते हैं। ‘झूमे जो पठान’ गाने को अरिजीत सिंह के साथ सुकृति ककर और विशाल-शेखर की जोड़ी ने मिलकर गाया है। गाने के बोल कुमार के हैं और इसका म्यूजिक विशाल-शेखर ने तैयार किया है।
‘झूमे जो पठान’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। अगर बात करें फिल्म ‘पठान’ की तो दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इन्तजार है। यह एक एक्शन -थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में शाहरुख़, जॉन और दीपिका के अलावा डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में होंगे। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी।
Deepika
मुंबई में बुधवार की रात एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 का आगाज हुआ। इस अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड के कई हसीनाओं ने हुस्न का जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 फंक्शन में बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने शिरकत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और स्कर्ट में में नजर आईं, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।
धड़क गर्ल जान्हवी कपूर भी इस दौरान नजर आईं। इस दौरान वह खुले बालों और ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन में कमाल की लग रहीं थी। वहीं इस इवेंट में एली एवराम बेहद अतरंगी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। व्हाइट कलर की इस ऑफ शोल्डर ड्रेस को एली ने अपने लुक को बालों में बन बनाकर उसमें ब्लैक बो लगाकर पूरा किया था। इसके साथ ही नीचे ब्लैक कलर की फ्रिल लगी थी।
इस दौरान अभिनेत्री रकुलप्रीत ब्लैक ट्यूब ड्रेस में नजर आईं। वहीं अभिनेता कार्तिक आर्यन अवार्ड फंक्शन में पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने ग्रीन सूट पहना था। कार्तिक इस लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। इन सब के अलावा कृति सेनन, करण कुंद्रा, हिना खान आदि ने भी अवार्ड फंक्शन में चार चाँद लगाया।
दीपवीर के नाम से मशहूर बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है । रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के सेट पर हुई। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। यह अंदाजा लगाना उस समय हर किसी के लिए मुश्किल था कि शूटिंग के दौरान दोनों एक -दूसरे के प्यार में पड़ जायेंगे।
मीडिया में भी दोनों के प्यार में होने की खबरें तेजी से चल रही थी। यह जोड़ी बॉलीवुड की एक ऐसी खूबसूरत जोड़ी बन गई, जिसे दर्शक ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी पसंद करने लगे। हालांकि रणवीर पहली नजर में ही दीपिका पर अपना दिल हार बैठे थे। दीपिका और रणवीर का प्यार परवान चढ़ा फिल्म बाजीराव मस्तानी के सेट पर। जब दोनों को साल 2015 में फिर से संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम करने का मौका मिला। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ और ‘पद्मावत’ में साथ में अभिनय किया और लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवम्बर, 2018 में शादी कर ली। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। दर्शक इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और उन्होंने इसे ‘दीपवीर’नाम भी दिया है। शादी के बाद भी दीपिका और रणवीर फिल्म जगत में सक्रिय हैं। शादी के बाद दोनों ने साथ में फिल्म ’83 ‘ में साथ में स्क्रीन शेयर की। दीपिका -रणवीर बॉलीवुड के फेमस और आइडल कपल में से एक हैं और दर्शकों के चहेते हैं।