नागपुर। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री खुद को ओबीसी कहते हैं। वहीं सवाल पूछने पर कहते है कि देश में एक ही जाति है, वह है गरीबी। यदि देश में गरीबी ही जाति है तो फिर मोदी ओबीसी कैसे हो सकते हैं।
कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी यहां कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चलाने का काम केवल 90 आईएएस अधिकारी करते हैं। यही अधिकारी सरकार की नीतियां और बजट बनाने का काम करते है। राहुल ने बताया कि इन 90 लोगों में केवल तीन अधिकारी ही ओबीसी हैं। अगर यह हकीकत है तो ये सरकार खुद को ओबीसी वालों की सरकार कैसे कहलवाती है। राहुल गांधी ने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में कितने ओबीसी और दलित हैं। आजादी से पहले भारत में ब्रिटिश शासन और राजशाही थी। उस समय राजा जो कहता वही सत्य होता। फिलहाल देश में हालात वैसे ही हैं।
राहुल ने आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसी बात नहीं सुनना चाहते। राहुल ने कहा कि पहले देश में छुआछूत जैसी कुरीतियां थीं। मौजूदा समय में देश को उसी रास्ते पर ले जाया जा रहा है। राहुल ने ऐलान किया कि यदि कांग्रेस को केंद्र में सत्ता मिली तो देश में जातिगत जनगणना करवाई जाएगी।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली ऊपर से आए आदेशों का पालन करने की है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता भी नेताओं का विरोध कर सकता है। कई कार्यकर्ता मुझसे कहते हैं कि यह हमें स्वीकार्य नहीं है. मैं उनकी बात सुनता हूं। राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस में असली लोकतंत्र है। देश आजाद होने के बाद कांग्रेस ने अमीर-गरीब, सवर्ण-दलित सभी को वोट देने का अधिकार समान रूप से दिया। देश में सभी को बराबरी में बैठने का हक दिया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों के साथ-साथ उस जमाने के रजवाडों के खिलाफ भी संघर्ष किया था। देश में व्याप्त छुआछूत कांग्रेस ने समाप्त करने का काम किया। राहुल ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में देश को दोबारा पीछे पहुंचाने का काम चल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार की अग्निवीर योजना की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अग्निवीर योजना के जरिए देश के युवाओं का मजाक बनाया है।
congress rally
सरकार ने सभी रास्ते किये बंद.. संसद में नेताओं का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता : राहुल गाँधी
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की जा रही है क्योंकि हमारे सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही राहुल ने दूसरे दलों को एक संदेश दे दिया है।
राहुल ने कहा कि हमारे लिए सरकार ने सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। संसद में विपक्ष के नेताओं का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता। चुनाव आयोग, न्यायपालिका पर सरकार का दबाव बना हुआ है। इसलिए अब हम जनता के बीच में जाकर, जनता को देश की सच्चाई बताएंगे। इसीलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। वहीं, राहुल गांधी के ‘विपक्ष’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर दूसरे दलों के नेताओं को संदेश माना जा रहा है कि 2024 के चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को एकसाथ आना होगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईडी द्वारा की कार्रवाई पर भी मोदी सरकार को घेरा और कहा कि मुझसे 55 घंटे पूछताछ हुई। 55 घंटे क्या, 500 घंटे, पांच साल भी पूछताछ कर लो, मुझे फर्क नहीं पड़ता।
राहुल ने आगे कहा, नफरत डर से पैदा होती है। जो डरता है वह नफरत पैदा करता है। भाजपा और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर देश में नफरत और भय पैदा करते हैं। उन्होंने कहा, यह नफरत ही हिंदुस्तान को कमजोर कर रही है। उन्होंने सवाल किया महंगाई, बेरोजगारी, नफरत से मजबूत होता है क्या? नरेंद्र मोदी और भाजपा देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। हम नफरत मिटाते हैं और जब डर कम होता है तो हिंदुस्तान तेजी से आगे बढ़ता है। हमने यह करके दिखाया है।
लखनऊ। आगामी 4 सितंबर को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर रामलीला मैदान नई दिल्ली में होने वाली रैली मंहगाई पर हल्ला बोल – चलो दिल्ली रैली को लेकर तैयारी बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक व प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने मंहगाई पर हल्ला बोल-चलो दिल्ली रैली की तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी मंहगाई से पीड़ित है। इससे पूरे देश की जनता में काफी गुस्सा है, ऐसे में जिम्मेदार विपक्ष के नाते कांग्रेस पाटी भाजपा सरकार को जगाने के लिए रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में उत्तर प्रदेश की तरफ से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
तैयारी बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मंत्री राजस्थान सरकार धीरज गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनाने से पहले देश की जनता को बड़े वादे किए थे, उसमें सबसे बड़ा वादा मंहगाई कम करने का किया गया था। कांग्रेस सरकार में अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चा तेल 125 डालर का था फिर भी देश वासियों को 56 रुपए लीटर डीजल और 66 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिलता था और घरेलू गैस सिलिंडर 400 रुपए का मिलता था। उस पर भाजपा नेता मंहगाई को लेकर प्रदर्शन कर जनता को गुमराह करते थे लेकिन आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से मंहगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई, डीजल व पेट्रोल ने शतक लगा दिया, 400 वाला गैस सिलिंडर 1000 रुपए से ज्यादा का हो गया लेकिन अब भाजपा नेता और देश के प्रधानमंत्री मंहगाई का नहीं बोलते, जनता मंहगाई से त्रस्त है लेकिन सरकार चुप है और सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम करने में व्यस्त हैं।