झांसी। अपनी नाबालिग पुत्री की बरामदगी न होने से को लेकर डीएम कार्यालय पहुंची महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इससे पहले कि वह आग लगा पाती, वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल अब महिला को महिला थाने में पुलिस सुरक्षा में रखा गया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उन्नाव गेट बाहर निवासी पीड़ित महिला दीपिका साहू ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को दिसंबर महीने में जितेंद्र रायकवार निवासी सुकवा ढुकुवां कॉलोनी, सिविल लाइंस अगवा कर ले गया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया लेकिन उसके बाद से उसकी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है। उसने बेटी को बरामद करने के लिए कई बार पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने उसे अनसुना कर दिया। पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर वह मंगलवार को दोपहर के समय मिट्टी के तेल से भरी बोतल लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंच गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने बोतल से पूरा तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगाने का प्रयास करने से पहले ही उसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। वहां से उसे महिला थाने ले जाया गया।
Tag:
Collectorate
कोरबा। गड़बड़ियों की शिकायत पर कोरबा जिला सहित प्रदेश भर में जांच पड़ताल करने पहुंची ईडी की टीम ने गुरुवार को कोरबा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर छानबीन शुरू की। यहां टीम की गाड़ियां पहुंची और अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट को अपने कब्जे में ले लिया।
सीआरपीएफ के जवानों काे बिठा दिया गया है, किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है। ईडी की टीम ने जिला खनिज संस्थान न्यास के दफ्तर को सील कर दिया है। ईडी की जांच की आंच कलेक्ट्रेट तक पहुंचने से जिले भर में खलबली मची हुई है। यहां से इस टीम को क्या हाथ लगेगा, इसकी जानकारी हासिल करने की उत्सुकता भी लोगों में है।