लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में आधी रात के बाद फ्लाईओवर से एक बोलेरो नीचे गिर गयी। खबर है कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दु:ख जताते हुए अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
chinhat
लखनऊ। अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर चिनहट पुलिस और व्यापारियों की एक बैठक थाना परिसर में हुई। बैठक में इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने कमिश्नर और पूर्वी डीसीपी की मंशा से व्यापारियों को अवगत कराया। श्री सिंह ने कहा की जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सख्त निर्देश हैं कि शहर को ट्रैफिक जैम से पूरी तरह मुक्त बनाया जाये। ऐसा तभी संभव हो पायेगा जब अतिक्रमण हटाए जायेंगे।
इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने कहा कि जब बाज़ारों में अतिक्रमण हटाने की कोशिश की जाती है तो इसका विरोध शुरू हो जाता है। इसलिए जब तक बाजार के दुकानदार और व्यापार संगठन प्रशासन का साथ नहीं देंगे तब तक जैम और अतिक्रमण की समस्या से निजात नहीं मिल सकती है। इस मौके पर व्यापारियों ने भी पुलिस को अपनी समस्याएं बतायी। व्यापारियों की समस्याओं को जल्द दूर करने का स्थानीय पुलिस ने आश्वासन दिया। इस पर व्यापारियों ने कहा की हम लोग अवैध अतिक्रमण हटाने का कतई विरोध नहीं करेंग। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस और नगर निगम सख्ती से निपटे अतिक्रमणकारियों से, हम प्रशासन के साथ हैं।