वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन और निर्माता प्रदीप सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘आँगन की लक्ष्मी’ का फर्स्टलुक आउट हो गया है। यह फिल्म धार्मिक और पारिवारिक है, जिसका फर्स्टलुक बेहद भव्य नजर आ रहा है। इंटर 10 टेलीविजन प्रा. लि. प्रस्तुत फिल्म ‘आँगन की लक्ष्मी’ के निर्माता प्रदीप सिंह, अपूर्व मेड़तिया, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं। जबकि इस फिल्म के निर्देशक अनिल नैनन हैं। फिल्म ‘आँगन की लक्ष्मी’ का निर्माण व्यापक पैमाने पर हुआ है। यह कहना है प्रदीप सिंह का। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘आँगन की लक्ष्मी’ भोजपुरी की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक होगी। इस फिल्म में इंडस्ट्री के सितारों का हुजूम देखने को मिलेगा। ये सब फिल्म की कहानी की डिमांड है। सभी ने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की है, तब जाकर एक शानदार फिल्म लेकर आज हम तैयार हैं।
प्रदीप सिंह ने बताया कि फिल्म ‘आँगन की लक्ष्मी’ में रानी चटर्जी, कुणाल सिंह, रिंकू घोष, संजय पांडेय, आदित्य ओझा, मनोज टाइगर, संचित बनर्जी, ग्लोरी मोहंता, श्वेता वर्मा, प्रेम दुबे, करण पांडेय और चाहत मुख्य भूमिका में हैं। सभी ने इस फिल्म को लेकर खूब मेहनत की है। लंबे समय बाद हम अपनी फिल्म में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पितामह कहे जाने वाले कुणाल सिंह को भी लेकर आए हैं। दिग्गज और यंग जेनरेशन के कलाकारों के साथ मिलकर हमने इस फिल्म को बनाया है। उम्मीद है, हमारी फिल्म सभी को पसंद आएगी।
वहीं फिल्म के निर्देशक अनिल नैनन ने बताया कि फिल्म ‘आँगन की लक्ष्मी’ सिनेमा घरों से उन दर्शकों को जोड़ने का प्रयास करेगी, जो फिल्में डिजिटल माध्यम से देखने लगे। इस फिल्म का प्रस्तुति अद्भुत और रोमांचक है। नए जमाने की तकनीक से लेस हमारी फिल्म को एक बार थियेटर में जाकर सभी लोग जरूर देखें, हम जल्द ही इसका ट्रेलर और फर्स्ट लुक भी आउट करेंगे।
भोजपुरी फिल्म ‘आँगन की लक्ष्मी’ की खूबसूरत कहानी धर्मेन्द्र सिंह ने लिखी है। कर्णप्रिय संगीत छोटे बाबा ने दिया है। गीत प्यारे लाल यादव और राजेश मिश्रा का है। डीओपी प्रकाश अन्ना हैं। एक्शन दिलीप यादव का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कार्यकारी निर्माता कमल यादव और अनवर बिरयानी है। लाइन प्रोड्यूसर रिजवान खान है। संकलन समीर शेख ने किया है।
chahat
बाड़मेर। जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव में दूसरी शादी करने की चाहत में एक विवाहिता ने सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दी। अचानक हमले से पति जाग गया और दर्द के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पति का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश का यह मामला एक अक्टूबर का है। पीड़ित पति ने अब पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इससे पहले मामले को सुलझाने के लिए करीब एक महीने तक दोनों पक्षों में सामाजिक स्तर पर पंचायत चलती रही। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल उसका घाव भर चुका है। पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस काे एसपी के जरिए युवक की रिपोर्ट मिली थी। उसमें बताया गया कि भलीसर निवासी गोमाराम पुत्र अन्नाराम (21) की शादी छह माह पहले कानू देवी (19) से हुई थी। वह सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है। गोमाराम किसान है। घटना की रात को खेत में बनी ढाणी में सो रहा था। पत्नी भी साथ थी। वह फोन पर बहन और बहनोई से बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। थोड़ी देर बाद पति सो गया। इसके बाद रात में सोने के दौरान उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। गोमाराम दर्द से चीख उठा। परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। किसी तरह से उसे संभाला, अगले दिन सुबह उसे निजी अस्पताल लेकर गए। उसका इलाज कराया। गनीमत रही कि कट ज्यादा गहरा नहीं लगा था। इसके बाद करीब एक माह तक सामाजिक स्तर पर दोनों परिवारों में पंच-पंचायती भी चली। इस दौरान घर में रिश्तेदार की मौत भी हो गई थी। परिवार उसमें लग गया था। आखिरकार अब मामला थाने तक पहुंच गया।
एसपी को पेश की गई रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि हमले के बाद पत्नी से पूछा कि तूने ऐसा क्यों किया? इस पर उसने बताया कि बहन-बहनोई ने उससे कहा था कि तू पति का प्राइवेट पार्ट काट दे। तब वो नामर्द हो जाएगा। फिर तेरा उससे तलाक हो जाएगा। फिर तेरी शादी, तेरी पसंद के लड़के से हो जाएगी। दूसरी तरफ, पीड़ित की पत्नी ने घटना के पांच दिन बाद 6 अक्टूबर को पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज करा दिया था। फिर वह घर छोड़कर मायके चली गई। धोरीमन्ना शिवम हॉस्पिटल के डॉ. बुधाराम विश्नोई के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति आया था। उस समय उसने बताया था कि कुछ नुकीली चीज लग गई है। प्राइवेट पार्ट्स में ज्यादा चोट नहीं थी। इलाज करके कुछ ही घंटों में उसे घर भेज दिया था।
गोगाराम और उसकी बहन की शादी आटे-साटे में हुई थी। बहन पुष्पा की शादी गोमाराम की पत्नी कानूदेवी के भाई लाखाराम के साथ हुई थी। पीड़ित व पीड़ित की बहन का ससुराल गांव के सनावड़ा में है। पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात बहन जेठी और उसके पति हुकमाराम का कॉल आया था। पीड़ित युवक ने बताया कि एक अक्टूबर की घटना के बाद पत्नी ने महिला थाने में उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। जब पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो उसे इसके बारे में पता चला। पुलिस ने जब पूछताछ की तो गोगाराम ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बात परिवार तक पहुंची तो सामाजिक स्तर पर पंचायती बुलाई गई। एक महीने तक दोनों परिवारों के बीच सुलह की बात चली। लेकिन, जब कोई निस्तारण नहीं हुआ तो पीड़ित एक नवंबर को एसपी ऑफिस पहुंचा और शिकायत दी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने 15 नवंबर को गोगाराम की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया।