बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने कुछ महीने पहले एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। फैंस ये देखने के लिए बेताब थे कि करण और बिपाशा की बेटी कैसी दिखती है। बिपाशा ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं। बिपाशा ने खास फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पांच महीने की बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में बिपाशा और करण की बेटी देवी का क्यूट चेहरा देखा जा सकता है। फोटो में बिपाशा की बेटी पिंक फ्रॉक और हेयर बैंड पहने और प्यारी सी स्माइल देती नजर आ रही हैं। उनकी मुस्कान ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।
बिपाशा ने बेटी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”हैलो वर्ल्ड, आई एम देवी”। देवी की इस फोटो पर फैंस ने कमेंट किए हैं। इस पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट कर बिपाशा और करण को बधाई दी है।
बिपाशा और करण 2016 में शादी के बंधन में बंधे और एक नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी के छह साल बाद वे माता-पिता बने। बिपाशा के साथ करण की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। लेकिन ये दोनों ही शादियां ज्यादा दिन तक नहीं चल सकीं। एक साल डेट करने के बाद करण और बिपाशा ने शादी करने का फैसला किया।
Celebs
यश राज फिल्म्स ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के फैंस को जन्मदिन का तोहफा देते हुए के जन्मदिन (2 नवंबर) पर उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘पठान’का टीजर रिलीज किया है। जिसे देखने के बाद शाहरुख के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
ऋतिक रोशन ने टीजर को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अविश्वसनीय बूम’।
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पठान की टीजर वीडियो देखने के बाद इसे आग बताया है।
बिपाशा बसु ने टीजर वीडियो देखने के बाद कमेंट कर लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार।’
इसी के साथ संजय गगनानी, तन्मय भट्ट, चित्रांगदा सिंह, सुरभि सिंह सहित कई सेलेब्स को शाहरुख खान की फिल्म का टीजर पसंद आया है।
गौरतलब है कि फिल्म पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने जा रही है।
‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले फिल्ममेकर एसएस राजामौली आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर भारतीय सीने जगत की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिये राजामौली को जन्मदिन की बधाई दी है।
अभिनेता अजय देवगन ने राजामौली को बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डियर राजामौली सर। एक शानदार दिन। मुझे आपके विजन से प्यार है और हम सभी को आपके सिनेमा से प्यार है। सबसे खास बात, आज आपका दिन है।’
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने राजामौली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, ‘आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाइयां राजामौली सर। अपनी सिनेमाई प्रतिभा से हमें प्रेरित करते रहें । हमेशा खुश और सफल रहें।’
साउथ सुपरस्टार राम चरण ने भी ट्वीट कर राजामौली को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘मैं आपका कितना आदर और सम्मान करता हूँ ये मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हार्दिक शुभकामनाएं गारू। हमेशा की तरह धमाल मचाते रहें।’
जूनियर एनटीआर ने लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई जक्काना। हमेशा की तरह आपको शुभकामनाएं।’
इन सब के अलावा साउथ के तमाम सुपरस्टार के साथ-साथ राजामौली के तमाम चाहनेवाले उन्हें सोशल मीडिया के जरिये जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
एसएस राजामौली की गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में होती है। उन्होंने बाहुबली, बहुलबली 2 , आरआरआर जैसी कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बना कर दर्शकों के दिलों को जीता है।