वाशिंगटन/बीजिंग/दुबई। भारत के 77वां स्वतंत्रता दिवस को दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों ने विश्व भर में पूरे उत्साह के साथ मनाया। भारतीय नागरिक विभिन्न दूतावासों, राजनयिक मिशन में एकत्र होकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्रगान और देशभक्ति के गीत गाये। वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी दुबई में बुर्ज खलीफा को तिरंगे से रोशन करके भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया।
वाशिंगटन में भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बाइडन प्रशासन भारतीय-अमेरिकियों के साथ शामिल हुआ। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध पहले की तुलना में अधिक प्रगाढ़ हुआ है।
बीजिंग में प्रवासी भारतीयों और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। दूतावास ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि भारत की चार महिला गुमनाम नायिकाओं के बलिदान को प्रदर्शित करने वाले एक नाटक का बच्चों के एक दल ने मंचन किया।
शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत एन नंदकुमार ने पूर्वी चीन के महानगरों में भारत के महावाणिज्य दूतावास में तिरंगा फहराया और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा।
लंदन में, भारतीय मूल के सैकड़ों लोग भारतीय उच्चायोग में एकत्र हुए। उन्होंने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाये। ब्रिटेन में, भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ‘मोटो जीपी भारत रेस’ की तैयारी के क्रम में मोटरसाइकिल सवार एक समूह के साथ एक कार्यक्रम में मोटरसाइकिल चलाई। उच्चायुक्त ने यहां के दौरे पर आये नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। मंच पर एनसीसी कैडेट को भी सम्मानित किया गया।
आस्ट्रेलिया में, उच्चायुक्त मनप्रीत वोहर ने राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन पढ़ा। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पूरे देश (आस्ट्रेलिया) में 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीय समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
सिंगापुर में, इस अवसर पर कार्यवाहक उच्चायुक्त पूजा एम तिल्लु ने आईएनएस कुलिश की यात्रा पर आये 1,000 से अधिक प्रवासी भारतीयों का चालक दल के सदस्यों के साथ नेतृत्व किया। आईएनएस कुलिश बैंड ने धुन बजाई और बैंड के सदस्यों ने स्थानीय भारतीय स्कूलों के छात्रों के साथ देशभक्ति गीत गाये। श्रीलंका में, उच्चायुक्त गोपाल बागले और भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने भारतीय शांति सेना स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
burj khalifa
दुबई । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस की यात्रा पूरा कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं। मोदी की यूएई यात्रा पर दुबई का प्रसिद्ध टॉवर बुर्ज खलीफा भारत के रंग में रंगा नजर आया। बुर्ज खलीफा पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तो दिखा ही, प्रधानमंत्री मोदी का चित्र लगाकर उनके लिए स्वागत संदेश भी लिखा गया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस की यात्रा समाप्त कर एक दिन की यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। अबू धाबी हवाईअड्डे पहुंच कर क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत के प्रधानमंत्री की अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इस स्वागत के लिए क्राउन प्रिंस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि उनकी इस यात्रा के बाद रिश्तों की गहराई बढ़ेगी।
उधर, संयुक्त अरब अमीरात में भी प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर उत्साह है। दुनिया भर में चर्चित दुबई का प्रमुख टॉवर बुर्ज खलीफा मोदी के स्वागत में भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंग प्रदर्शित करने के साथ ही बुर्ज खलीफा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर भी जगमग रोशनी के साथ प्रदर्शित की गयी। साथ ही रोशनी से प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को भी प्रदर्शित किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रकाशपुंजों का प्रयोग कर वेलकम ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ( माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत है) लिखा गया।
कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फैमिली एंटरटेनर के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, मेकर्स दर्शकों को बांधे रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस बीच पठान की तरह ही शहजादा का ट्रेलर दुबई में बुर्ज खलीफा पर चलाया गया है।
इस वीडियो को कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रिलीज के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सनोन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर ने अभिनय किया है। यह फिल्ल्म 17 फरवरी को रिलीज होगी। यह फिल्म साउथ की अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म का आधिकारिक रीमेक है।
दुबई। सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म ‘पठान’ के प्रमोशन में नए नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। फिल्म के विवादों से घिरे होने के बावजूद शाहरुख खान ‘पठान’ को प्रमोट करने में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। फिल्म पठान का ट्रेलर 15 जनवरी की बीती रात को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखा तो लोग हतप्रभ रह गए । ये लम्हा हिंदी सिनेमा और शाहरुख खान के फैंस के लिए बेहद खास है। वहां पर शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया। इस खास मौके पर शाहरुख खान भी वहां मौजूद रहे। इस दौरान शाहरुख मैचिंग जैकेट के साथ ब्लैक कैजुअल्स में नजर आए।
‘झूमे जो पठान’ का हुकस्टेप करते दिखे शाहरुख
शाहरुख ने प्रमोशनल इवेंट के दौरान, ‘पठान’ के ‘झूमे जो पठान’ गाने का अपना हुकस्टेप भी किया और फिल्म की कुछ डायलॉग भी बोले । कई फैन क्लब्स ने दुबई से तो बुर्ज खलीफा का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देख फैन्स अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और शाहरुख खान को इंडिया की शान बता रहे हैं।
दीपिका-जॉन के साथ दमदार अवतार में दिखेंगे शाहरुख
हाल ही में ‘पठान’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें शाहरुख का दमदार अवतार देखने को मिला। फिल्म में वो एक सोल्जर बने हैं, जो आतंकी ग्रुप के हमले से देश को बचाएगा। जॉन अब्राहम विलेन के रोल में हैं, जो भारत पर अटैक करने की प्लानिंग करते हैं। इस लड़ाई में किंग खान को दीपिका पादुकोण का साथ मिलता है।
250 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म
शाहरुख खान पठान के साथ करीब चार साल बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख इससे पहले 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। बतौर लीड वो पठान से धमाकेदार कमबैक करने जा रहे हैं। फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ है। फिल्म के मीडिया राइट्स तकरीबन 100 करोड़ में बेचे गए हैं।
25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी पठान
पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ये स्पाई थ्रिलर फिल्म है। यशराज फिल्म्स इससे पहले एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और वॉर जैसी स्पाई थ्रिलर मूवी बना चुके हैं। अब इस लिस्ट में पठान का नाम भी जुड़ने वाला है। पठान 25 जनवरी, को थिएटर्स में रिलीज होगी।
दुबई, । दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास एक 35 मंजिला इमारत में सोमवार तड़के आग लग गई। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आग में कोई घायल हुआ है या नहीं। फिलहाल, आग को बुझा दिया गया है।
यह इमारत अमीरात में राज्य समर्थित डेवलपर एमार के 8 बुलेवार्ड वॉक नामक टावरों की एक शृंखला का हिस्सा है। घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। लोगों ने इमारत से धुआं निकलने की सूचना संबंधित विभागों को दी। हालांकि, पुलिस व इमारत के अधिकारियों ने आग लगने की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले 2015 में भी बुर्ज खलीफा के पास ‘एड्रेस डाउनटाउन’ में आग लग चुकी है।