सियोल । दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास की तीखी आलोचना करने के बाद उत्तर कोरिया ने बुधवार को एक-एक कर 10 मिसाइल दागी हैं। इनमें से एक मिसाइल दक्षिण कोरिया के पास गिरी है। मिसाइल दागे जाने के बाद दक्षिण कोरिया ने अपने पूर्वी द्वीप पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास की आलोचना की थी। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार सुबह पूर्वी तटीय क्षेत्र वॉनसन से मिसाइल दागी है।
एक मिसाइल दक्षिण कोरिया की पूर्वी समुद्री सीमा से 26 किलोमीटर दक्षिण में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में गिरी है। इसके अलावा उल्लुंग द्वीप से 167 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में क्षेत्र में भी मिसाइल गिरी है। इसलिए उल्लुंग द्वीप पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण कोरिया ने कहा कि वो उत्तर कोरिया को जवाब देगा। अमेरिका के साथ समन्वय कर इससे सख्ती से निपटा जाएगा। मिसाइल अटैक के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है।
Tag:
BLASTS MISSILE
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक और बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। पिछले पांच साल में उत्तर कोरिया ने पहली बार जापान के ऊपर से मध्यम दूरी की मिसाइल दागने के दो दिनों बाद यह परीक्षण कर दुनिया के सामने अपना इरादा जाहिर कर दिया है।
उत्तर कोरिया ने संयुक्त दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी मिसाइल अभ्यास के जवाब में गुरुवार को अपने पूर्वी तट की ओर एक और बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्योंगयांग के समसोक इलाके से सुबह 6.01 से 6.23 बजे (स्थानीय समय) के बीच मिसाइल दागे जाने की जानकारी है।
उत्तर कोरिया ने मंगलवार को ही जापान की राजधानी टोक्यो के ऊपर से मध्यम दूरी की मिसाइल दागी थी। पिछले दो सप्ताह के भीतर उत्तर कोरिया का यह छठा मिसाइल प्रक्षेपण है।